Published On : Fri, May 8th, 2020

JEE Main 2020 परीक्षा में हो सकता है ये जरूरी बदलाव

Advertisement

नागपूर– JEE Main 2020 ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (JEE Main) में इस बार कुछ जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं। कोरोना वायरस (Covid-19) के मद्देनजर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) इसकी तैयारी कर रहा है। स्टूडेंट्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बदलाव की योजना बन रही है।

देश के हजारों इंजीनियरिंग संस्थानों में इंजीनियरिंग के यूजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली ये प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन मोड पर होती है। इसमें हर साल लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं। इस बार भी 18 जुलाई से लेकर 23 जुलाई तक अलग-अलग शिफ्ट्स में ये परीक्षा होगी। अब तक जेईई मेन में एक दिन में दो शिफ्ट्स में परीक्षा ली जाती थी। लेकिन इस बार शिफ्ट्स बढ़ सकते हैं।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दरअसल, कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के बीच जरूरी दूरी मेंटेन करने की जरूरत है। ऐसे में एक शिफ्ट में एक एग्जाम सेंटर में पहले की तुलना में कम ही स्टूडेंट्स बैठ पाएंगे।

हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी ये घोषणा नहीं हुई है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, शिफ्ट्स बढ़ाने के साथ-साथ एनटीए करीब 200 एग्जाम सेंटर्स भी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

Advertisement

जेईई एडवांस्ड का क्या
जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) में जेईई मेन में टॉप करने वाले करीब 2 से 2.50 लाख उम्मीदवार शामिल होते हैं। ये परीक्षा करीब 600 केंद्रों पर कराई जाती है। परीक्षार्थी कम और टेस्ट सेंटर पर्याप्त होने के कारण जेईई एडवांस्ड में ऐसे किसी बदलाव की खबर नहीं है। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल वहां भी जरूर रखा जाएगा।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges