Published On : Sat, Oct 12th, 2019

गोपालनगर ,प्रतापनगर परिसर में मुख्यमंत्री के लिए निकली पदयात्रा में नागरिकों में दिखा गजब का उत्साह

नागपुर: भारतीय जनता पार्टी की ओर से दक्षिण पश्चिम के उमेदवार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रचार के लिए 12 अक्टूबर शनिवार शाम को पदयात्रा निकाली गई. माटे चौक से पदयात्रा की शुरुवात की गई.

इस दौरान यह पदयात्रा मनपा के सत्तापक्ष नेता संदीप जोशी के नेतृत्व में गोपाल नगर परिसर, प्रतापनगर,एसबीआई कॉलोनी, जोशीवाड़ी परिसर, परसोड़ी, गायत्री नगर, पडोले ले आउट और श्रीनगर परिसर में घूमी .

Gold Rate
18 Aug 2025
Gold 24 KT ₹ 1,00,100 /-
Gold 22 KT ₹ 93,100 /-
Silver/Kg ₹ 1,15,400/-
Platinum ₹ 48,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस दौरान बड़ी तादाद में भाजपा के कार्यकर्ता, समर्थक और परिसर के नागरिक इस पदयात्रा में शामिल हुए. परिसर में जगह जगह पर पदयात्रा का स्वागत नागरिकों की ओर से किया गया और महिला नागरिकों की ओर से संदीप जोशी की आरती भी उतारी गई. इस समय पदयात्रा में मौजूद कार्यकर्ताओ के साथ नागरिकों ने भी काफी उत्साह दिखाया .

इस पदयात्रा में नगरसेवक प्रमोद तभाने, नगरसेवक दिलीप दिवे, नगरसेविका सोनाली कडु, प्रभाग अध्यक्ष नितिन महाजन, संजय उगले, विमल श्रीवास्तव, अनुसूयाताई गुप्ता, रेणुकाताई उगले, शिल्पा पते, उमेश कडु, अंकितास, बंडू गायकवाड़, विवेक मेंढी, गोपाल बोहरे,शंतनु येरपुड़े, रवि कुलकर्णी, तुषार ठवरे,शीलाताई कहाते, हिंगवे ताई, कावेरी मारके, तुषार बुकने, योगेश साफे, बबन दिवेवार, नंदू मानकर, कैलाश येसने, सुनील गोले, शुभम कनोजिया, किरण वाघाडे, विद्या गूलर समेत सैकड़ो की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

Advertisement
Advertisement