Published On : Thu, Apr 16th, 2015

धामणगांव रेलवे : दो मकानों में सेंध

Advertisement


80 हजार के माल पर हाथ साफ

16 Chori
धामणगांव रेलवे (अमरावती)।  शहर में बुधवार की रात एक साथ दो मकानों में सेंध लगाकर चोरों ने 80 हजार के माल पर हाथ साफ किया. बुधवार की रात तुलजाई नगर निवासी कमलकिशोर जगननाथ राठी परिजनों के साथ सो रहे थे, तभी किसी ने खिडकी से हाथ डालकर दरवाजा खोल दिया.

एक ही गिरोह का काम
यहां पैन्ट से 75 हजार व दो मोबाइल उड़ा लिये. यहां से कुछ अंतर पर हनुमान नगर में अंकुश सुरेश तिडके (25) के घर में भी किसी ने सेंध लगाकर 2 हजार कैश व एक मोबाइल उड़ा लिया. गुरुवार की सुबह चोरी की घटनाएं सामने आते ही उपविभागीय अधिकारी ए.राजा. थानेदार सुनील जाधव घटनास्थल पहुंचे. श्वान दल व फिंगरप्रिन्ट एक्सपर्ट से घटनास्थल का निरीक्षण किया. दोनों चोरियों में एक ही चोर गिरोह का हाथ होने का संदेह पुलिस ने जताया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.