Published On : Thu, Apr 16th, 2015

कोंढाली : सुवर्ण जयंती राजस्व अभियान समाधान योजना क्रियान्वित

Advertisement


सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के योजनाओं की जानकारी दी  

Suvarn Jaynti rajsv vibhag
कोंढाली (नागपुर)। यहां के संत गुलाबबाबा आश्रम में काटोल तहसील की ओर से सुवर्ण जयंती ग्राम राजस्व अभियान के तहत 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे समाधान अभियान का आयोजन किया गया.

काटोल उपविभाग के राजस्व उपविभागीय अधिकारी अविनाश कातडे की अध्यक्षता में जिप सदस्य रामदास मरकाम, पंस. काटोल के उपसभापति योगेश चाफले, संजय गांधी योजना सदस्य प्रकाश बारंगे, तहसीलदार सचिन गोसावी, उपसरपंच एड. ललित मोहन कालबांडे की प्रमुख उपस्थिति में काटोल तहसील के सरकारी विभागों के सभी विभाग प्रमुखों ने उपस्थित जनता को अपने-अपने विभाग की शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी. इसी प्रकार उपस्थित समस्याग्रस्त जनता द्वारा उपस्थित समस्याओं का निपटारा भी किया गया.

कम से कम समय में तत्काल सेवा उपलब्ध कराने के लिए अब 4-5 गांव की जनता को एकत्रित कर उनकी समस्याएं सुनी जाएगी तथा उन समस्याओं का निपटारा भी किया जाएगा. उन समस्याओं का निराकरण भी किए जाने की जानकारी एस.डी.ओ. अविनाश कातडे द्वारा दी गई. इस अवसर पर, ग्रामविकास कृषि, जलसिंचन, वन, बिजली, राजस्व, आरोग्य, पशु संवर्धन, लघुसिंचन शिक्षण विभाग के प्रमुख उपस्थित थे. तहसील कृषि अधिकारी जुनघरे, डा. ठाकरे, एमपी पाटिल, नायब तहसीलदार रमेश कोलपे आदि अधिकारियों द्वारा शासन की विविध योजनाओं की जानकारी दी गई. 10 वी. कक्षा के छात्र-छात्राओं को अपने-अपने जाती प्रमाण पत्र भी इस समाधान अभियान द्वारा दिए जाएंगे. यह जानकारी एस.डी.ओ. अविनाश कातडे ने दी.

इस अवसर पर सावली बुद्रुक के लाभार्थी बाबा मोहन ऊके को दुधारु जानवरों का वितरण किया गया. इस प्रकार का समाधान अभियान रिधोरा मेटपांजरा में रखा गया है. यह जानकारी तहसीलदार गोसावी द्वारा दी गई है. कार्यक्रम का संचालक नायब तहसीलदार विजय डांगोरे ने किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.