Published On : Thu, Jun 17th, 2021

फुटाला दर्शक दीर्घा का कार्य तेज गती से शुरु

Advertisement

 

नागपुर – केंद्रीय सडक निधी(सेन्ट्रल रोड फंड – सीआरएफ) अंतर्गत शुरु फुटाला परियोजना का कार्य तेज गती से शुरु है . इस परियोजना पर कूल  ११३ करोड रुपये खर्च अनुमानित है . 
इस परियोजना मे कुल ४ पार्ट है
१. दर्शक दीर्घा सहित प्रोजेक्टर कक्ष
२. मल्टीलेव्हल पार्किंग प्लाझा 
३. सिमेंट काँक्रीट सडक 
 
दर्शक दीर्घा सहित प्रोजेक्टर कक्ष
 
 दर्शक दीर्घा की कुल लंबाई ३५० मीटर है और बैठने की क्षमता ४,००० रहेगी . इस परियोजना अंतर्गत नागपूर सुधार प्रन्यास (नासुप्र) फुटाला तालाब मे मल्टी मीडिया लेझर शो देखील तैयार कर रही है . दर्शक दीर्घा मे बैठ कर लेझर शो देख सकेंगे . दर्शक दीर्घा के बाजू मे प्रोजेक्टर कक्ष निर्माण कार्य भी शुरु है . कूल ३५० मीटर लंबाई की दीर्घा टेंसाईल रूफ टॉप के माध्यम से ढकी रहेगी . दर्शक दीर्घा के समीप वाहन रखने की व्यवस्था रहेगी,जिनमे १३ कार, २४ टुव्हीलर और २४ सायकल पार्किंग की व्यवस्था रहेगी . 
 
मल्टीलेव्हल पार्किंग प्लाझा
 
 इस परियोजना अंतर्गत बहुमंजील पार्कन्ग स्थल भी प्रस्तावित है लेझर शो देखने आने वाले दर्शक अपने वाहन यहां रख सकेंगे. यह पार्किंग व्यवस्था स्वयंचलीत रहेगी. यहां १,००० कार और ३०५ टुव्हीलर गाडिया पार्क करने की व्यवस्था रहेगी.
 
सिमेंट काँक्रीट सडक 
 फुटाला तालाब से लगकर सिमेंट काँक्रीट सडक का  कार्य पूर्णता कि ओर है. सडक की कुल लंबाई  २.८६ किलोमीटर और चौडाई  १८ मीटर है. दर्शक दीर्घा के पीछे यह सडक है. 
 
नागपूर हेरिटेज समितीने इस परियोजना कि १५ जून को समीक्षा की और जिसपे कोई भी आक्षेप नही लिया.
 
इसके पूर्व लोक निर्माण विभाग कि सूचना के अनुरुप दर्शक दीर्घा के नीचे रोड अंडरपास का निर्माण नियोजित था परंतु जानेवारी २०१९ मे यह प्रस्ताव बदलाव किया गया था और ऑक्टोबर २०१९ मे लोक निर्माण विभाग ने मंजूर किए अंतिम प्लॅन मे अंडरपास का समावेश नही था, मल्टी मीडिया लेझर शो परियोजना के लिए नागपुर सुधार प्रन्यास ने नियुक्त किए सलाहकार ने ध्वनी लहरी का अंडरपास के दिवार पर  परिणाम होने की संभावना जताई थी. इसी लिए महा मेट्रोने इस संबंध मे नया प्लान तैयार किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.