Published On : Thu, Jun 17th, 2021

गोंदिया: 3 कंप्यूटर सेंटरों पर ब्लैक हो रहे थे रेल टिकट , 3 गिरफ्तार

Advertisement

RPF क्राइम ब्रांच ने मारा छापा , 27 रेलवे ई- टिकट बरामद

गोंदिया। रेलवे के तत्काल व आरक्षित ई- टिकट ब्लैक करते हुए आरपीएफ टीम ने 3 कंप्यूटर सेंटरों के संचालकों को गोंदिया क्षेत्र के मुंडीकोटा से पकड़ा है , इनके पास से 27 ई-टिकट बरामद हुए हैं , वह पर्सनल आईडी से टिकट बनाकर अवैध रूप से बेच रहे थे।

लंबे समय से आरक्षित टिकटों की कालाबाजारी का गोरखधंधा गोंदिया क्षेत्र के मुंडीकोटा में चल रहा है इस बात की गोपनीय जानकारी मिलने के बाद मंगलवार 15 जून को आरपीएफ नागपुर क्राइम ब्रांच निरीक्षक विकास कुमार , उप निरीक्षक विनेक मेश्राम , सउपनि. एस.एस.सेडाम , एस.बी मेश्राम , आरक्षक अशफाक ने रेल अधिनियम ड्राइव हेतु मुंडीपार में दबिश दी।

इस छापामार कार्रवाई के दौरान शुभम कंप्यूटर , वंजारी कंप्यूटर , और रॉयल कंप्यूटर बाजार चौक की चेकिंग करते हुए 3 व्यक्तियों को रेलवे ई-टिकटों की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा गया।

Advertisement

हिरासत में लिए गए मुंडीकोटा निवासी तीनों आरोपी उमेश (48) शुभम (26) गुलशन (30) यह अपने व्यक्तिगत अलग-अलग पर्सनल आईडी से टिकट बनाकर बेच रहे थे ।

प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अवैध रूप से ई- टिकट बनाने का कार्य कर रहे थे तथा यात्रियों से वे एक टिकट पर 100 से 150 रूपए अतिरिक्त लेते थे , उनके कब्जे से कंप्यूटर सिस्टम सहित 27 नग ई- टिकट ( मूल्य 86,000 ) का माल बरामद हुआ , उन्हें कानूनी कार्रवाई हेतु बाहरी चौकी रेलवे सुरक्षा बल तुमसर के सुपुर्द किया गया जहां इन पर अपराध क्रमांक 120/ 21 , 121/ 21 , 122/21 के तहत धारा 143 रेलवे एक्ट का जुर्म दर्ज किया गया है।

अपराध गुप्तचर शाखा की टिकट दलालों के खिलाफ उपरोक्त कार्यवाही सराहनीय है।

आरपीएस क्राइम ब्रांच नागपुर द्वारा की गई कार्रवाई से गोंदिया जिले में सक्रिय कंप्यूटर सेंटरों पर हड़कंप मचा हुआ है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.