Published On : Tue, Jul 19th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गांधीसागर तालाब की दीवार ढही; भारी बारिश से हुआ नुकसान, सुरक्षा की दरकार

Advertisement

नागपुर. सिटी में गत कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कुछ इलाकों में जर्जर मकानों के ढहने का सिलसिला देखा जा रहा है. इसी श्रृंखला में सोमवार को गांधीसागर तालाब के पास उस समय खलबली मच गई, जब तालाब के एक हिस्से की सुरक्षा दीवार ढह गई. हालांकि इस दीवार के हिस्से के फुटपाथ पर से आवाजाही बंद थी, किंतु अब पूरी तरह से दीवार ढह जाने के कारण किसी भी समय हादसा होने की संभावना गांधीसागर उद्यान कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष राजेश कुम्भलकर ने जताई.

उन्होंने लगातार हो रही बारिश से अधिक नुकसान न हो, इसके लिए तुरंत उपाय करने तथा सुरक्षा व्यवस्था तैनात करने की मांग भी की. उन्होंने कहा कि गांधीसागर तालाब के सौंदर्यीकरण प्रकल्प पर कार्य जारी है. प्राथमिक चरण में तालाब से मिट्टी निकालकर इसकी गहराई की जा रही है. चारों ओर से मिट्टी निकाले जाने के कारण भी सुरक्षा दीवार की नींव ही कमजोर हो गई है.

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बगीचे के हिस्से में अधिक खतरा
उल्लेखनीय है कि गांधीसागर तालाब में उद्यान के हिस्से की सुरक्षा दीवार भी कमजोर दिखाई दे रही है. चूंकि चारों ओर से खुदाई का काम भी किया जा रहा है, अत: विशेष रूप से बगीचे के हिस्से में अधिक खतरा होने की संभावना है. बगीचे के हिस्से की सुरक्षा दीवार से सटकर कईं दूकानें और इन दूकानों में आनेवालों का तांता लगा रहता है. ऐसे में किसी भी समय हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. हालांकि निर्माण कार्य में जुटी कम्पनी की ओर से सुरक्षा का दावा तो किया जा रहा है लेकिन प्रशासन से इसे गंभीरता से लेने की मांग भी की गई.

बारिश में राहत के लिए तैयार
मनपा एक ओर जहां सिटी में भारी बारिश के चलते किसी न किसी क्षेत्र में घटनाएं होते जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर बारिश में उत्पन्न होनेवाली परेशानियों से राहत दिलाने के लिए मनपा तैयार होने का दावा कर रही है. मनपा आयुक्त राधाकृष्णन.बी के मार्गदर्शन में टीमें तथा नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत होने का भी दावा किया जा रहा है. बताया जाता है कि रविवार को अवकाश का दिन होने के बावजूद आपत्ति व्यवस्थापन की टीमें अलग-अलग जगहों पर कार्यरत रही.

Advertisement

धरमपेठ जोन स्थित रामदासपेठ में एक सड़क पर पेड़ गिरने की घटना हुई. इसी तरह से मंगलवारी जोन में पागलखाना चौक के पास भी पेड़ गिरने की घटना हुई. सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत घटनास्थल जाकर राहत कार्य किया. साथ ही आवाजाही के लिए सड़क खुली की. पुराना भंडारा रोड, इतवारी में हनुमान मंदिर के पास जमीन धंसने की घटना हुई. अग्निशमन विभाग ने तुरंत घटनास्थल जाकर राहत कार्य को अंजाम दिया. इसी तरह से कुछ इलाकों में जलजमाव होने पर इसका निवारण किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.