Published On : Tue, Jul 19th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

11 वीं: कैप राउंड की सीटें हुईं कम

Advertisement

22 से आवेदन क्रमांक 2 भरने की प्रक्रिया होगी शुरुआत

नागपुर. राज्य की महानगर पालिका क्षेत्रों में 11वीं के लिए केंद्रीय प्रवेश पद्धति के अनुसार पंजीयन प्रक्रिया जारी है. अब तक आवेदन क्रमांक-1 ही भरा जा रहा है. सीबीएसई रिजल्ट की प्रतीक्षा में लंबा वक्त निकल गया. अब शिक्षा विभाग ने आवेदन क्रमांक-2 भरने के तिथि की घोषणा कर दी है. 22 जुलाई से इसकी शुरुआत की जाएगी. गत वर्ष की तुलना में इस बार जूनियर कॉलेजों की संख्या कम होने से कैप राउंड की सीटें भी कम हुई हैं. 10वीं स्टेट बोर्ड का परिणाम 17 जून को घोषित किया गया. तब से 11वीं पंजीयन की शुरुआत हुई.

शिक्षा विभाग द्वारा सीबीएसई परिणाम की प्रतीक्षा की जा रही थी. माना जा रहा है कि सीबीएसई का परिणाम 2-3 दिनों में आएगा. यही वजह है कि अब आवेदन क्रमांक-2 भरने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. कैप राउंड के तहत छात्रों को ऑप्शन में पंसदीदा कॉलेज का नाम भरना होता है. मेरिट की आधार पर छात्रों को कॉलेज अलॉट होता है. इसमें छात्रों को 1 से लेकर 10 तक कॉलेजों के नाम भरना अनिवार्य होता है. इसके बाद आवेदन लॉक हो जाएगा.

गत वर्ष की तुलना में इस बार कैप राउंड में शामिल होने वाले जूनियर कॉलेजों की संख्या कम हुई है. इस बार 196 जूनियर कॉलेज शामिल हुये हैं. इनमें कुल 52,060 सीटों का समावेश हैं. अब तक 33,509 छात्रों ने आवदेन भरा है. जबकि 26,893 आवेदन लॉक हो चुके हैं. जूनियर कॉलेजों में कुल 14,876 सीटें विविध तरह के कोटे की है. इस हालत में कैप राउंड में 37,184 सीटों पर ही प्रवेश दिये जाएंगे. अब तक स्टेट बोर्ड के करीब 30,000, सीबीएसई के 2,000 और अन्य बोर्ड के 500 छात्रों ने पंजीयन कराया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.