नागपुर/मुंबई : कोरोना काल में राज्य के बेरोजगारों को रोजगार का एक बड़ा अवसर प्राप्त होने जा रहा है। राज्य में १२,५२८ पुलिस जवानों की भर्ती होने जा रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पहली बार इतना बड़ा निर्णय लिया गया है, जिससे बेरोजगारों को रोजगार का बड़ा अवसर उपलब्ध हुआ है।
बता दें कि कोरोना के कारण राज्य की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जिसके कारण बेरोजगारी की समस्या बढ़ी है। इस बीच ठाकरे सरकार ने राज्य में गृह विभाग में रिक्त १२,५२८ पुलिसकर्मियों की भर्ती करने का पैâसला किया है, जिससे राज्य में युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध हुए हैं। राज्य मंत्रिमंडल में लिए गए उक्त निर्णय के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए गृहमंत्री अनिल देशमुख ने उक्त जानकारी दी। महाराष्ट्र के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब इतनी बड़ी भर्ती होगी।
पुलिस भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू होगी। ऐसा देशमुख ने बताया। इस निर्णय से शहरी व ग्रामीण भागों के युवकों व युवतियों को पुलिस विभाग में भर्ती होने का अवसर मिलेगा। ऐसा देशमुख ने बताया। वर्ष २०१९ में ५,२९७ पद और साथ ही वर्ष २०२० में ६,७२६ पद और मीरा-भाइंदर-वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के लिए निर्माण किए गए पदों में पहले चरण में नवनिर्मित ९७५ पदों में से ५०५ पुलिस कांस्टेबल श्रेणी के कुल १२,५२८ पद भरे जाएंगे।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...





