Published On : Tue, Oct 16th, 2018

मेडिकल अस्पताल परिसर से विहिकल लिफ्टिंग के विरोध में शंखनाद आंदोलन

Advertisement

नागपुर: मेडिकल अस्पताल परिसर में आनेवाले मरीज़ों और परिजनों के वाहनों को पुलिस यातायात विभाग नो पार्किंग बताकर उठा लिए जाने की कार्रवाई का विरोध किया गया. इसके विरोध में आज श्री राम युवा सेना द्वारा मेडिकल परिसर में शंख नाद आंदोलन किया. गया जहां शंख बजा कर सोए हुए मेडिकल प्रशाशन को होश में लाने की कोशिश की गई. शंखनाद के जरिए अस्पताल परिसर में निशुल्क पार्किंग की मांग की गई.

इस संबंध में नागपुर युवा सेना अध्यक्ष कुनाल पुरी के नेतृत्व में सोमवार को मेडिकल के डीन निस्वाडे और दक्षिण नागपुर परिवहन अधिकारी सारिन दुर्गे को ज्ञापन सौंपा गया.

इस दौरान कहा गया कि मेडिकल परिसर पर गाड़ियों को परिवहन विभाग की ओऱ से उठाया जाता है. मेडिकल परिसर एक सरकारी परिसर है, जहां बिना डीन की अनुमति के यातायात विभाग कार्रवाई नहीं कर सकता है, लेकिन डीन के निर्देश पर यातायात विभाग को ज़बरन कार्रवाई करनी पड़ती है.

Advertisement

ज्ञापन देने के दौरान कहा गया कि मेडिकल में इलाज के लिए गरीब और असहाय लोग आते हैं लिहाजा उनकी सहायता की जानी चाहिए. गाड़ियों की पार्किंग के लिए शायद ही जितनी जगह मेडिकल परिसर में है उतनी पूरे विश्व के किसी हॉस्पिटल में होने का भी हवाला दिया गया.

इस दौरान श्री राम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत सफेलकर, आकाश सफ़ेलकर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,कमलेश ठाकुर (जिला अध्यक्ष ), घनश्याम शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.