Published On : Tue, Oct 16th, 2018

प्रशाषन की धमकी पर ठेकेदारों का जवाब कहा : जेल जाने को तैयार हम

Advertisement

नागपुर: मनपा के ठेकेदारों ने सोमवार को पांचवे दिन भी ठिया आंदोलन कर अपनी नाराजगी दिखाई. एक तरफ ठेकेदार बैंकों की नोटिस और लेनदारों के फोन से परेशान हैं, तो वहीं दो ठेकेदार चंद्रमणि यादव व किशोर नायडू को आर्थिक परेशानी के चलते हार्ट अटैक आया है. शेखर झुंघरे व अन्य ठेकेदारो को बैंक से घर नीलामी व एनपीए का नोटिस आने की घटनाओं को लेकर ठेकेदारों में ग़ुस्सा क़ायम है.

ठेकेदारों में उस वक़्त नाराजी तब और बढ़ गई जब अध्यक्ष विजय नायडू ने अतिरिक्त आयुक्त अज़ीज़ शेख का एक पत्र पढ़कर सुनाया, जिसमे ठेकेदारों को अपना आंदोलन का मार्ग छोड़कर बातचीत करने या कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी गई.

Gold Rate
July 30 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसके जवाब में सभी ठेकेदारों ने एक मत से जेल भी जाने की तैयारी भी जताई. मनपा कॉन्ट्रैक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी व अन्य ठेकेदारों का कहना है कि छह महीनों से साल भर पहले किए गए कामों के भुकतान के लिए प्रशासन, पदाधिकारियों, मंत्री यहां तक कि मंत्रालय तक बातचीत की गई पर नतीजा शून्य रहा. अब ठेकेदारों को बातचीत पर विशवास नहीं रहा. बावजूद इसके फिर भी ठेकेदारों का शिष्टमंडल अतिरिक्त आयुक्त शेख से मिलने गया लेकिन देर शाम तक उनसे मुलाक़ात न हो सकी.

Advertisement

लिहाजा केदारों ने अपना आंदोलन जारी रखने की मंशा जताई है. इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रकाश पोटपोसे, सचिव संजीव चौबे, प्रशांत ठाकरे, रफीक अहमद, घनश्याम उपाध्याय, हरीश केवलरमणी, अमित कर्ने, अफजल शाह, अर्जुन मोहाडीकर, नरेश बानिया, जगदीश तिवारी, हाजी नाजीम, अल्ताफ, संदीप चर्डे, अखिल नगरारे, छोटू बघेल, पवन येल्चेटी, जाकिर, अनंत जगनित, महादेव सोम्कुअर, प्रवीण राऊत, संजय पिसे, अफरोज खान, अमोल पुसदकर, आबिद शेख, दीपक बोबडे, शेखर जुनघरे, तेजस भगत, धनंजय मुसडे, प्रशांत वाहाने, जावेद अख्तर, प्रतीक भाईक, कमलाशंकर यादव, रामकृष्ण वकोडीकर, शंकर कुरे, संदीप ताम्णे, कैलाश सूर्यवंशी, सूर्यकांत दर्बेशवार, चीनधू हाड्गे, सचिन माने आदी उपस्थित थे.

Advertisement
"तड़ीपार बदमाश की शहर में वापसी ; नागपुर में तड़ीपार बदमाश का आतंक #nagpurnews #crimenews #nagpur

"तड़ीपार बदमाश की शहर में वापसी ; नागपुर में तड़ीपार बदमाश का...

ऑनलाइन लाइफ पार्टनर प्लेटफॉर्म से हुई थी दोनों की पहचान #nagpurnews #crimenews #nagpur #nagpurtoday

ऑनलाइन लाइफ पार्टनर प्लेटफॉर्म से हुई थी दोनों की पहचान #nagpurnews #crimenews...

पीड़िता की शिकायत पर शांतिनगर थाने में केस दर्ज #nagpurnews #nagpur #crimenews #nagpurtoday

पीड़िता की शिकायत पर शांतिनगर थाने में केस दर्ज #nagpurnews #nagpur #crimenews...

मोबाइल से वीडियो बनाने के शक में खूनी हमला #nagpurnews #crimenews #news #vidarbha

मोबाइल से वीडियो बनाने के शक में खूनी हमला #nagpurnews #crimenews #news...

सावनेर के बोरुजवाड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या #nagpurnews #nagpur #crimenews #latestnews

सावनेर के बोरुजवाड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या #nagpurnews #nagpur...

भिवंडी हादसे पर मंत्री गिरीश महाजन मौके पर #maharashtranews  #bhiwandi #newsupdate #maharashtra

भिवंडी हादसे पर मंत्री गिरीश महाजन मौके पर #maharashtranews #bhiwandi #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges