Published On : Mon, Oct 8th, 2018

धूम से निकला बाबा ताज का शाही संदल

Advertisement

नागपुर: सर्वधर्म समभाव के प्रतीक सूफी संत हजरत बाबा सैयद मोहम्मद ताजुद्दीन र.अ. का सालाना उर्स ताजाबाद दरगाह शरीफ, उमरेड रोड में हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया जा रहा है. कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज रविवार को बाबा ताजुद्दीन की छब्बीसवीं पर ट्रस्ट कार्यालय से विशाल दरबारी शाही संदल बड़े धूम से निकला. जिसमें बड़ी तादाद में बाबा के चाहने वाले श्रद्वालु शामिल हुए.

दरबारी संदल निकलने से पूर्व ट्रस्ट कार्यालय में अतिथि पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, सज्जादानशीन सैयद जरबीर ताजी, सैयद तालिब ताजी, इमाम साहब खुर्शिद आलम, पूर्व चेयरमैन शेख हुसैन, इकबाल वेलजी, पूर्व कार्यकारी सदस्य डा. स्मिथ सैयद जिलानी, आबिद ताजी की दस्तारबंदी प्रशासक गुणवंत कुबड़े, कार्यकारी सदस्य अश्विन बेथारिया, अमान खान, केयर टेकर शहजादा खान, गुलाम मुस्तफा ने की. पश्चात ट्रस्ट कार्यालय से संदल रवाना हुआ जो सक्करदरा चैक, सिरसपेठ, अशोक चैक, नई शुक्रवारी सीमेंट रोड, शिवाजी पुतला, अग्रसेन चैक, डागा अस्पताल, गांजाखेत चैक, तीन नल चैक इतवारी, शहीद चैक, गांधी पुतला, बड़कस चैक, कोतवाली, कल्याणेश्वर मंदिर, झंडा चैक, चिटणवीसपुरा, नागनदी पुलिया, जूनी शुक्रवारी रोड, सक्करदरा चैक, उमरेड रोड होते हुए शाम 6 बजे ताजाबाद शरीफ वापस लौटा.

यहां आने के बाद बाबा ताज की मजार पर शाही चादर चढ़ाई गई. बाबा ताजुद्दीन अपने होते हुए इन्हीं रास्तों से गुजरते थे, इसलिए इन्हीं मार्ग से दरबारी शाही संदल गुजारते हुए बाबा ताज के प्रति श्रद्धा अर्पित की जाती है. जगह- जगह बाबा ताजुद्दीन के संदल का स्वागत करने के लिये स्वागत द्वारों का निर्माण किया गया तथा संदल का स्वागत फूलों की वर्षा कर, शीतल पेय, आलू चावल व अन्य खाद्य सामग्री का वितरण कर किया गया. संदल में हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट की ओर धुमाल-ढोल पार्टी, बैंड, यलगार पार्टी, फकीर मलंग, मटका पार्टी, 11 घोड़े आदि शामिल थे. डीजे की धुन पर बाबा जान के भक्ति के तरानों पर श्रद्धालु झूम रहे थे। सभी एक दूसरे को संदल मुबारक, उर्स मुबारक की शुभकामनाएं दे रहे थे. यहां संदलों के आने का सिलसिला शुरु हो चुका है.

Advertisement

सोमवार 8 अक्तूबर को सुबह 9 बजे छोटा कुलशरीफ की फातेहा होगी. रात 10 बजे आॅल इंडिया नातिया मुशायरा होगा. बुधवार 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे बड़े कुल शरीफ की फातेहा होगी. विशेष उल्लेखनीय है कि उर्स के दौरान 10 अक्तूबर तक रोजाना नमाजे ईशा यानी रात की नमाज के पश्चात मिलाद शरीफ, वाज और महफिले कव्वाली होगी.

हजरत बाबा ताजुद्दीन की मजार-ए- पाक पर नागपुर के पुलिस आयुक्त भूषण कुमार उपाध्याय ने जियारत कर अपनी श्रद्धा की चादर पेश की. इस अवसर पर उन्होंने बाबा हुजूर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी की खुशहाली व अमन के लिये दुआएं मांगी. इस अवसर पर प्रमुख रूप से हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के प्रशासक गुणवंत कुबड़े, कार्यकारी सदस्य अश्विन बेथारिया, अमान खान, शहजादा खान सहित अन्य उपस्थित थे.

डीसीपी झोन 4 के नीलेश भरने यह खुद शाही संदल के बंदोबस्त में मौजुद थे , साथ ही पहली बार शाही संदल डीजे के बिना शांत पुर्वक निकाला गया, किसी भी प्रकार अप्रिय घटना नागपुर पुलिस ने घटने नही दी .

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.