नागपुर– पदवीधर मतदान संघ चुनाव जुलाई 2020 में होनेवाले है । इसमें परिवर्तन पैनल की ओर से अब तक किसी भी कैंडिडेट का चुनाव नहीं किया गया है । लेकिन कुछ दिनों से एक व्यक्ति सभी से कहता फिर रहा है कि वो परिवर्तन पैनल का कैंडिडेट है ।
लेकिन यह पूरी तरह से दुष्प्रचार है। ऐसे किसी भी व्यक्ति का पैनल के साथ किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है। यह जानकारी गुरुवार 23 जनवरी को परिवर्तन पैनल के सदस्यों की ओर से आयोजित पत्र परिषद में दी गई।
इस दौरान सदस्यों ने बताया की परिवर्तन पैनल के साथ जुड़े अन्य संघटनो की ओर से चुनाव में खड़े होनेवाले कैंडिडेट का नाम आवेदन आने के बाद तय किए जाएंगे। इसलिए परिवर्तन पैनल के नाम से कोई भी व्यक्ति ऐसा प्रचार करता है तो उसका पैनल से कोई संबंध नहीं होगा।
रविभवन में आयोजित इस पत्र परिषद में इस दौरान महेश बंन्सोड, शीलवंत मेश्राम, प्रा. प्रशांत डेकाटे, डॉ. अमित झपाटे, अँड. अलोक गंजभीऐ, सुरज तागडे मौजूद थे.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...





