Published On : Thu, Jan 23rd, 2020

अभय संचेती का अमेरिका में निधन

Advertisement

नागपुर। मध्यभारत के अग्रणी उद्योजक और एमएमएस लिमिटेड के अध्यक्ष अभय हरकचंद संचेती का क्लिवलैंड (अमेरिका) में प्रदीर्घ बीमारी के बाद ६१ वर्ष की आयु में गुरुवार २३ जनवरी को प्रातः निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी भारती, पुत्र परम और अक्षय तथा दो बंधुओं सहित भरापूरा परिवार छोड गए। वे वरिष्ठ भाजपा नेता और विदर्भ विकास मंडल के अध्यक्ष चैनसुख संचेती के चचेरे भाई और भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य अजय संचेती के चाचा थे। गत कुछ वर्ष से फेफडों के विकार से अस्वस्थ रहे अभय संचेती ने अमेरिका में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।

अभय संचेती ने अभियांत्रिकी की डिग्री हासिल करने के बाद अपने चचेरे बडे भ्राता स्व. शक्तिकुमार संचेती के साथ निर्माण व्यवसाय में प्रवेश किया। शुरुआत मे वे एसएमएस लि. के प्रबंध संचालक थे। भ्राता शक्तिकुमार संचेती के निधन के पश्चात उन्होंने एसएमएस लि. के अध्यक्ष के बतौर कामकाज संभाला। उनके कार्यकाल में कम्पनी का वार्षिक टर्नओवर २ हजार करोड से अधिक था। उनके निधन की जानकारी मिलते ही पूर्व सांसद अजय संचेती क्लीवलैंड के लिए रवाना हो गए। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि अजय संचेती के अमेरिका पहुंचने के पश्चात ही अंत्य संस्कार के स्थल के संबंध में निर्णय लिया जायेगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.