Published On : Wed, Jun 2nd, 2021

7 को नया ई-फाइलिंग पोर्टल शुरू करेगा आयकर विभाग

Advertisement

नागपुर – आयकर विभाग, सात जून को नया ई-फाइलिंग पोर्टल ‘www.incometax.gov.in’ जारी करेगा। इसका उद्देश्‍य करदाताओं को आधुनिक और सुविधा जनक अनुभव प्रदान करना है।पोर्टल को आयकर रिटर्न की प्रक्रिया जल्‍द संपन्‍न कर तुरंत रिफंड जारी करने के लिए तैयार किया गया है। आयकरदाताओं की मदद के लिए नया कॉल सेंटर स्‍थापित किया गया है।पोर्टल के सभी प्रमुख फंक्‍शन उपलब्‍ध होंगे। नए पोर्टल के आने के बाद आयकर विभाग का मौजूदा पोर्टल ‘www.incometaxindiaefiling.gov.in‘ उपलब्‍ध नहीं होगा।आयकर विभाग ने सभी करदाताओं से अपने सभी बकाया कार्यों को मौजूदा पोर्टल पर पहली जून से पूर्व संपन्‍न करने के लिए कहा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.