Published On : Sat, Jan 31st, 2015

कोराडी : राष्ट्रीय महामार्ग के स्ट्रीट लाईट शुरू करे

Advertisement

नगराध्यक्षा, नगर उपाध्यक्ष, गटनेता का ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन

Bawankule
कोराडी (नागपुर)।
राष्ट्रीय महामार्ग 69 नागपुर- छिंदवाडा मार्ग के महादुला-कोराडी गांव की ओर से जाता है. रात के समय स्ट्रीट लाईट बंद होने से रास्ते पर अंधेरा होता है. जिससे दुर्घटनाये होती है. रास्ते के स्ट्रीट लाईट शुरू करे ऐसी मांग का ज्ञापन उर्जामंत्री तथा पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को कोराडी निवासस्थान पर दिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार महादुला गांव महामार्ग पर है. महामार्ग 69 के दोनों ओर आधा गांव है. साप्ताहिक बाजार रास्ते के पास होता है. वहीं रविवार को रास्ते पर अधिक भीड रहती है. इससे पहले सड़क पार करते हुए अनेक दुर्घटनाये हुयी है. कनिष्ठ अभियंता, कार्यकारी अभियंता नागपुर को बार-बार पत्र देकर भी कोई भी कार्रवाई नही हुई. इस समस्या पर जल्द मार्ग निकाले ऐसी मांग नगराध्यक्षा कांचन कुथे, भाजप गट नेता रामबाबु तोडवाल, नगराध्यक्ष राजेश रंगारी, नगरसेवक बी.डी.गोमासे, शब्बीर शेख तथा नागरिकों ने की है. जिसके लिए चंद्रशेखर बावनकुले को ज्ञापन सौपा गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.