Published On : Sat, Jan 31st, 2015

गोंदिया : सांसद आदर्श ग्राम पाथरी में विकास कार्य मंजुर

Advertisement


गोंदिया।
सांसद सदस्य प्रफुल पटेल द्वारा आदर्श ग्राम विकास योजना के तहत चयनित किये गए गोरेगांव तालुका के ग्राम पाथरी का आदर्श ग्राम के रूप में समग्र विकास हो इस हेतु विविध विकास कार्यो के लिए केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल की पहल पर शासन स्तर पर कार्यवाई प्रारंभ है. सांसद पटेल ने 27 दिसंबर 2014  इस ग्राम को जिले के प्रमुख विभागों के अधिकारियों की उपस्थिती में भेंट दी थी. तथा ग्राम के समग्र विकास के लिए भेंट के दौरान उपस्थित जिलाधिकारी गोंदिया तथा अन्य विभाग के प्रमुख अधिकारियों को मास्टर प्लान तैयार करने के विषय में चर्चा की थी. इसके पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने भी इस ग्राम में भेंट देकर आधिकारियो को ग्राम का सभी स्तरों पर विकास हो इस हेतु पूर्ण सहयोग करने की बात कही थी.

इसी क्रम में विधायक राजेन्द्र जैन ने विविध विकास कार्य जो जल्द करना आवश्यक है उनकी एक सूची भी निर्मित करायी है. विकास कार्यो के लिए शासन स्टार पर कार्यवाही के साथ-साथ विधायक राजेन्द्र जैन ने अपनी स्थानिक विकास निधि से भी अनेक कार्य प्रस्तावित किये है. इसके तहत ग्राम पाथरी की प्राथमिक शाला में कंपाउंड वॉल और स्वच्छतागृह के निर्माण कार्य को जिलाधिकारी कार्यालय ने 8 जनवरी 2015 को 10.52 लाख रूपये निधी मंजुर कर प्रशासकीय मान्यता प्रदान की है. सांसद आदर्श ग्राम पाथरी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल तथा विधायक राजेन्द्र जैन ने पुरजोर तरीके से प्रयासरत है.

Sansad Adarsh gram yojna

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.