Published On : Fri, Dec 28th, 2018

खासदार क्रीड़ा महोत्सव में टेनीस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट होगा, साथ ही सीएम चषक के फाइनल 30 दिसंबर को होंगे

Advertisement

नागपुर: खासदार क्रीड़ा महोत्सव केंद्रीय नितिन गडकरी की संकल्पना से संपन्न हो रहा है. जिसकी शुरुवात नागपुर शहर में 12 से लेकर 26 जनवरी तक होनेवाली है इसके बीच ही टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 14 से लेकर 22 जनवरी तक शहर के 6 विधानसभा क्षेत्रों द्वारा होगी. यह जानकारी शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा की शहराध्यक्ष शिवानी दानी ने एसजेएएन में आयोजित पत्र परिषद में दी. उन्होंने बताया कि चक्रधर नगर, कच्ची वीसा, विद्या विहार, रामनगर, बुद्धा पार्क और चिटनीस पार्क में इसका आयोजन किया जाएगा. इसमें करीब 64 टीमें शामिल होनेवाली है.

सभी मैच नॉक आउट रहेंगे. इसमें विजेता टीम को 1 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा, दूसरे नम्बर पर आनेवाली टीम को 51 हजार रुपए दिया जाएगा और तीसरे नंबर पर रहनेवाली टीम को 25 हजार रुपए के साथ ही ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा. मैन ऑफ़ दी मैच के लिए 11 हजार रुपए, बेस्ट बैट्समेन और बेस्ट बॉलर को 5 हजार रुपए का पुरस्कार, फाइनल के मैन ऑफ़ दी मैच को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिए जाने की जानकारी दानी ने दी. उन्होंने बताया कि 6 और 8 ओवर के यह मैचेस होंगे. साथ ही इसके दिन में और रात में भी मैच होंगे.

इसके संयोजक पूर्व महापौर प्रवीण दटके है. इसके साथ ही उन्होंने सीएम चषक के फाइनल 30 दिसंबर को नागपुर यूनिवर्सिटी के रविनगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने की जानकारी दी. दानी ने बताया की खो-खो, कैरम, रेसलिंग, वॉलीबाल, एथलेटिक्स 100 मीटर और 400 मीटर का आयोजन भी होगा. शहर और जिले के 12 विधानसभा क्षेत्रों में सीएम चषक का आयोजन किया गया था.

खो-खो टीम के फाइनल की विजेता टीम को 25 हजार रुपये और उपविजेता टीमों को 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा. रेसलिंग का मुकाबला मैट पर होगा. सीएम चषक में कुल मिलाकर 75 हजार लोगों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया था. इस प्रेस कांफेरेंस में अजय बोढारे, सचिन चौहान, पियूष अम्बुलकर हितेश सिंह,रितेश रहाटे, सारंग कदम और आलोक पांडे मौजूद थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.