Published On : Fri, Dec 28th, 2018

स्कूल में बच्चे को मारने पर परिजनों ने की शिक्षक से मारपीट

Advertisement

9 लोगों के खिलाफ जरीपटका पुलिस ने किया मामला दर्ज

Representational Pic

नागपुर : शहर के मेकोसाबाग स्थित शास्त्री सिंधी हिंदी स्कूल के शिक्षक के साथ विद्यार्थी के परिजनों ने मारपीट की. जिसके बाद इस मामले में शिक्षक की ओर से जरीपटका पुलिस स्टेशन में 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में स्पोर्ट्स की प्रैक्टिस हो रही थी. जिसमें 7वी क्लास का बच्चा इस दौरान मस्ती कर रहा था. जिसके बाद स्कूल के शिक्षक राहुल क्षीरसागर को बच्चा गाली देकर भागा. इस बात से शिक्षक ने उसे मारा. यह बात जब बच्चे के परिजनों को पता चली तो वे स्कूल पहुंचे और शिक्षक के साथ मारपीट की. इस घटना के बाद स्कूल शिक्षक की ओर से जरीपटका पुलिस स्टेशन में कुल 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस घटना के बाद स्कूल में तनाव और भय का माहौल बना रहा.

इस मामले में स्कूल की प्रिंसिपल अभ्यंकर का कहना है कि बच्चे के साथ किसी भी तरह की मारपीट नहीं की गई है. बच्चे के परिजनों ने शिक्षक के साथ ही महिला शिक्षकों के साथ भी मारपीट की है. इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. इस घटना पर जरीपटका पुलिस स्टेशन के निरीक्षक पराग पोटे ने बताया कि इस पूरे मामले में शिक्षक राहुल क्षीरसागर की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जिस तरह से शिक्षक के साथ मारपीट हुई है. इससे एक बार फिर स्कूल में मौजूद शिक्षकों और विद्यार्थियों की सुरक्षा पर ऊँगली उठना लाजमी है. इस मामले में आरटीई एक्शन कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद शाहिद शरीफ ने बताया कि आरटीई एक्ट का उल्लंघन हुआ है. अगर बच्चे ने गलती भी की थी तो उसे मारना नहीं चाहिए था. उन्होंने बताया की घटना के बाद वे स्कूल गए और मामले को समझा. बच्चे को मारने की पुष्टि स्कूल के ही अन्य बच्चों ने की है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.