Published On : Mon, May 21st, 2018

पेट्रोल की कृतिम दर वृद्धि का सरकार कर रही जनता से लूट – राजू शेट्टी

Advertisement

Raju Shetti

नागपुर: केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल के बढ़ाये गए दाम को सांसद और किसान नेता राजू शेट्टी ने जनता की लूट करार दिया है। मूल्यवृद्धि होने के बाद जनता त्रस्त है और नागपुर की जनता अधिक, वर्त्तमान में शहर में पेट्रोल का दाम 85 रूपए 15 पैसे तक जबकि डीजल का दाम 71 रूपये 77 पैसे पर पहुँच गया है। नागपुर में पेट्रोल देश भर में सबसे अधिक दर से बिक रहा है। शेट्टी ने कहाँ की यूपीए के शासनकाल में कच्चे तेल का भाव अंतरास्ट्रीय बाज़ार में अधिक होने के बावजूद मनमोहन सिंह सरकार ने दाम को नियंत्रित रखने का काम किया। उस दौरान दर 60 रूपए से ऊपर नहीं गए।वर्त्तमान में कच्चे तेल का दम कम है फिर भी कृतिम बढ़ोत्री की जा रही है यही यही अच्छे दिन है। जब एक लीटर पेट्रोल का उत्पादन खर्च 30 रूपए आता है तब इतना दाम वसूलना सीधे तौर पर जनता की लूट है।

मोदी के खिलाफ बन रहे विपक्ष में किसान का मुद्दा हो शामिल
सांसद राजू शेट्टी सोमवार को भंडारा-गोंदिया सांसदीय सीट पर हो रहे लोकसभा उपचुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रत्याशी मधुकर कुकड़े के प्रचार के लिए पहुँचे थे। नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में मोदी के खिलाफ तैयार हो रहे विपक्ष में शामिल होने को लेकर उन्होने स्पस्ट किया की अगर विपक्ष अपने विरोध में किसानो के प्रश्न को तरजीह देता है तो वो इसका हिस्सा होंगे अन्यथा अपने संगठन के माध्यम से ही सवाल उठाते रहेंगे।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मोदी को घेरने के लिए विरोधी पक्ष एक साथ आ रहे है इसमें राष्ट्रवादी पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार,समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंग,आरजेडी के लालू यादव,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी,आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू,ओडिसा के मुख्यमंत्री नविन पटनायक के साथ अन्य क्षेत्रीय दल और उनके नेताओ का समावेश है। इन नेताओ को किसानो के मुद्दे पर मोदी को घेरने की निति बनानी चाहिए। किसानो की समस्या जटिल और गंभीर है। अगर ऐसा होता है तो ठीक है नहीं तो वो अपने संगठन के माध्यम से ही मुकाबला करेंगे।

किसानो की समस्या को सुलझाने के लिए बनाये गए मंच में राजू शेट्टी भी शामिल है इस मंच में नाना पटोले का भी समावेश है। पटोले के आग्रह पर ही शेट्टी राका उम्मीदवार के प्रचार के लिए पहुँचे थे।

Advertisement
Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges