
नागपुर: शहर के डीएनसी कॉलेज में शुरू प्राचार्य अधिवेशन में मानव संसाधन विकास मंत्री महेंद्रनाथ पांडे ने शिरकत की। अधिवेशन में अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री ने निजी शिक्षण संस्थाओं की सराहना करते हुए कहाँ कि शिक्षा की नींव को मजबुत करने में निजी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके मुताबिक राज्य में शिक्षा की नींव को बेहतर बनाने में निजी संस्थान अहम रोल निभा रहे है।
उदहारण देते हुए उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में अन्य राज्य की तुलना में अधिक विद्यार्थी निजी संस्थानों में पढ़ते है। अन्य राज्यों में उच्च शिक्षा के लिए सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों में होड़ लगी रहती है इससे ठीक उलट राज्य में निजी कॉलेजों में विद्यार्थी अभ्यास के लिए ज्यादा दिलचस्पी दिखते है। महाराष्ट्र में कुल 2 हजार 649 निजी कॉलेज है, जिसमें से 10 लाख 94 हजार विद्यार्थी शिक्षा ले रहे है। इसी तरह प्रदेश में 830 सरकारी कॉलेजों में 5 लाख के करीब विद्यार्थी है। जिससे साफ़ होता है कि महाराष्ट्र में शिक्षा की नींव मजबुत करने में निजी संस्थानों का अहम रोल है।
निजी संस्थानों को बेहतर प्रतिसाद मिलना अच्छा है पर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देना चाहिए। इस काम में उनका मंत्रालय ऐसी संस्थाओं के साथ खड़ा है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री महेंद्रनाथ पांडे सोमवार को कांग्रेसनगर स्थित धनवटे नेशनल कॉलेज में आयोजित प्राचार्य अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...




