Published On : Sun, May 1st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

सीताबर्डी मेट्रो स्टेशन पर एक्सपो का उद्घाटन आज करेंगे पालकमंत्री

Advertisement

नागपुर: प्रचार एवं जनसंपर्क निदेशालय ने मई दिवस के उपलक्ष्य में 1 मई को सीताबर्डी मेट्रो स्टेशन पर राज्य सरकार द्वारा अमल में लाई गई विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया है।

नागपुर जिले के पालक मंत्री डॉ. नितिन राउत कल सुबह 10 बजे स्टेशन के पहले फ्लोर पर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। संभागीय आयुक्त माधवी खोड़े-चवरे, महाराष्ट्र मेट्रो कॉपोर्रेशन के प्रबंध निदेशक बृजेश दीक्षित, मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी., पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, जिलाधिकारी आर. विमला, शीतल तेली-उगले, नागपुर सुधर प्रन्यास के अध्यक्ष मनोज सूर्यवंशी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेश कुंभेजकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण समारोह में उपस्थित होंगे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.