Published On : Sun, May 1st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा

नागपुर: नागपुर शहर के तापमान में शनिवार को 0.6 डिग्री सेल्सियस का बदलाव दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान में गिरावट से लोगों को लू से थोड़ी राहत मिली। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र नागपुर पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की स्थिति के कारण पीला अलर्ट जारी कर रहा है। विदर्भ, दक्षिणी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शुष्क मौसम की स्थिति बनी हुई है।

Gold Rate
June 01- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 156,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,62,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शनिवार को अकोला में 45.5 डिग्री सेल्सियस; बुलढाणा तथा गढ़चिरोली में 43 डिग्री सेल्सियस; वर्धा में 45 डिग्री सेल्सियस, चंद्रपुर में 46.6 डिग्री सेल्सियस, ब्रह्मपुरी में 46.3 डिग्री सेल्सियस, यवतमाल में 44 डिग्री सेल्सियस, गोंदिया में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला और मनपा प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से निवारक उपायों का पालन करने का आवाहन किया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges