Published On : Mon, Nov 12th, 2018

मनपा ने की छठव्रतियों के लिए शहर के तालाबों में संपूर्ण व्यवस्था

Advertisement

नागपुर:-उत्तर भारत में बड़े उत्साह से मनाए जाने वाले छठ पर्व की संपूर्ण व्यवस्था गत ४ वर्षों से नागपुर महानगर पालिका द्वारा की जा रही है. शहर के आंबाझरी तालाब, फुटाला तालाब, गोरेवाड़ा इन सभी स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से बेरिकेडिंग, संपूर्ण परिसर में विद्युत वितरण प्रकाश व्यवस्था, सार्वजनिक सूचना के लिए साउंड सिस्टम, स्वागत कक्ष एवं श्रृद्धालुओं के पूजन व्यवस्था हेतु सुरक्षित घाटों का अस्थायी निर्माण किया गया है.

इधर मेट्रो रेल परियोजना निर्माण कार्य के कारण आंबाझरी परिसर में प्रवेश स्थान के व्यवधान को मेट्रो रेल के सहयोग से निराकरण किया गया. परिसर की यातायात व्यवस्था का संचालन एवं नियंत्रण यातायात पुलिस द्वारा किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि इस पर्व के व्यवस्थापन के लिए करीब १० लाख रुपए की निधि का नियोजन किया गया है. किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो इस दृष्टि से अग्निशमन विभाग की डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम और मनपा स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र एवं आपातकालीन स्थिति हेतु एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है.

६ नवंबर को महापौर नंदा जिचकर के हाथों पूर्व सत्तापक्ष नेता दयाशंकर तिवारी, जोन सभापति प्रमोद करोती, नगरसेविका रूपा राय की उपस्थिति में संपन्न हुआ एवं प्रशासन ने युद्ध स्तर पर सारी व्यवस्था को समय सीमा के भीतर पूरा किया.

छठ माता के पूजन विधि एवं सूर्य नारायण को अर्घ्य देते समय छठ व्रतियों के सवागतार्थ महापौर नंदा जिचकर, उपमहापौर दीपराज पारडीकर, स्थायिसमिति अध्यक्ष वीरेन्द्र कुकरेजा , सत्तापक्ष नेता संदीप जोशी, विपक्षनेता तानाजी वनवे उपस्थित रहेंगे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.