वरुड (अमरावती)। 17 वर्षीय बालिका के साथ प्रेम संबंध बनाकर उसे भगा ले जाने के आरोप में शेदुरजनाघाट पुलिस व्दारा पकड़ा गया आरोपी हरिष पांडुरंग ढोके (20, पुसला) अमरावती कारागृह के पास से पुलिस को चकमा देकर रफुचक्कर हो गया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. गांव में रहने वाली युवती को प्रेम जाल में फास कर हरिष ने घर से भगा ले गया था, जिस पर अपहरण व दुष्कर्म के तहत शेदुरजनाघाट थाने में मामला दर्ज किया. शुक्रवार को हरीष पुलिस ने गिरफ्तार किया. जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद कोर्ट ने एमसीआर पर जेल रवाना के आदेश दिये. जमादार निलेश नेवारे, विंचुरकर व पिसे नामक पुलिस कर्मी शुक्रवार की शाम 7 बजे उसे आटो से अमरावती कारागृह ले आये. यहां आटो चालक को पैसे देते समय पुलिस कर्मियों को धक्का देकर हरिष भाग निकाला. पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है.

Representational pic
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...



