Published On : Sat, Feb 28th, 2015

चांदुर रेलवे : रेलवे क्वार्टर में युवती के साथ गैंगरेप

Advertisement


3 आरोपी गिरफ्तार

चांदुर रेलवे (अमरावती)। सुनसान रेलवे क्र्वाटर में युवती से गैंगरेप करने के मामले में ग्रामीण पुलिस की अपराध शाखा ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 1 अन्य की तलाश जारी है. पकडे आरोपी  रोशन भोयर (मालीपुरा), अतुल पिंजारे (मुलताई, दिपोरी) व अमित पाचकवडे (खडकपुरा, चांदुर रेलवे) है. आरोपियों से इंडिकों भी जब्त किया है.

बेहोशी में मिली थी युवती
चांदुर रेलवे से 7 किमी दूरी पर दापोरी गांव में शुक्रवार की सुबह सुनसान रेलवे क्वार्टर में 21 वर्षीय युवती आपति जनक स्थिति में बेहोशी की हालत में मिली थी. सूचना पर चांदुर रेलवे पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने युवती को ग्रामीण अस्पताल में भरती किया. जहां इलाज के पश्चात होश में आने पर युवती ने 4 लोगों के खिलाफ दुराचार करने का बयान दिया है.

दोस्त ने किया विश्वासघात
मोझरी निवासी 21 वर्षीय युवती ने पुलिस बयान में कहा कि गुरुवार को वह किसी काम के लिए अमरावती आयी थी. जिसे उसके दोस्त रोशन भोयर ने फोन करके चांदुर रेलवे बुलायाा. वहां से अपनी इंडिका में बिठाकर दापोरी गये. देर शाम होने से रोशन उसे अपने 3 साथियों के साथ लेकर रेलवे क्वार्टर ले गया. जहां रोशन व उसके साथियों ने सामुहिक रुप से दुष्कर्म किया. उसे विवस्त्र अवस्था में बेहोशी की हालत में फेक कर भाग गये. रोशन ने उसे नौकरी व विवाह का लालच भी दिया था. उसका मोबाइल भी छीन लिया. एलसीबी ने सभी आरोपियों के नाम-पते निकालकर शनिवार की सुबह उन्हें गिरफ्तार किया. एलसीबी के एपीआइ एन.के.चतरकर ने कार्रवाई की.

Gang rape

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.