Published On : Mon, Sep 19th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

टैब खरीद में ‘महाज्योति’ का टेंडर फिक्स ?

– पूर्व नागपुर के भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े ने आरोप लगाया

नागपुर -पूर्व नागपुर के भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े ने आरोप लगाया है कि महाज्योति संस्था के प्रबंध निदेशक ने एक खास कंपनी को 20 हजार टैब की खरीद का टेंडर दिलाने में बड़ी गड़बड़ी की है.

Gold Rate
May 05- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,48,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,500/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

महाज्योति की ओर से 20 हजार टैब खरीदने के लिए GEM में टेंडर का पंजीयन हुआ था। नियमानुसार ठेकेदार को 3 % ‘सिक्योरिटी मनी’ देनी होती थी। लेकिन महाज्योति के अधिकारियों ने इस शर्त में ढील दी और 1% ‘सिक्योरिटी मनी’ के रूप में ली। चार कंपनियों ने तकनीकी और वित्तीय निविदाओं में भाग लिया जो बाद में खोली गईं। चारों कंपनियों ने एक ही BRAND के टैब सप्लाई करने की इच्छा जताई थी। इसमें तीन कंपनियां क्वालिफाई थीं।

इतनी रियायतें देने के बाद भी एक कंपनी ने जमा का भुगतान नहीं किया लेकिन वही कंपनी योग्य दर्शाते हुए टैब आपूर्ति का कार्यादेश दिया गया।

भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े ने आरोप लगाया है कि इससे पता चलता है कि अधिकारियों ने उसी कंपनी(जिस कम्पनी को कार्यादेश दिया गया ) से टैब खरीदने के लिए पहले ही लेन-देन कर समझौता कर लिया था। उक्त समझौते के तहत लाखों रुपये की हेराफेरी की गई है. जब इस बारे में सम्बंधित अधिकारियों से जानकारी मांगी गई तो वे गोलमाल ने जवाब देकर चलते बने। खोपड़े ने यह भी आरोप लगाया है कि वित्त अधिकारी पर जल्द से जल्द बिल निकालने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

खोपड़े ने कहा कि यह अनियमितता महाविकास आघाड़ी के कार्यकाल के दौरान हुई थी और तत्कालीन राज्य मंत्री बच्चू कडू ने भी आनन-फानन में टैब की खरीद के लिए प्रकाशित निविदा को निलंबित करने का आदेश दिया था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement