Published On : Tue, Aug 4th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

मंदिर में पहले किया प्रणाम, फिर चुराया चांदी का मुकुट; CCTV से आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: शहर के शांति नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। आरोप है कि एक 65 वर्षीय व्यक्ति पहले श्रद्धालु बनकर मंदिर में दर्शन करने पहुंचा, भगवान के सामने हाथ जोड़कर परिक्रमा की और फिर मौका मिलते ही दुर्गा माता का चांदी का मुकुट और मंदिर की पीतल की घंटी चुराकर फरार हो गया। हालांकि उसकी पूरी करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना लालगंज स्थित हनुमान मंदिर की है। रविवार दोपहर करीब 65 वर्षीय श्रवण खाकरे मंदिर पहुंचा। उसने पहले श्रद्धालु की तरह पूजा-अर्चना की, भगवान के दर्शन किए और मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद वह भीड़ कम होने का इंतजार करता रहा।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जैसे ही मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम हुई, आरोपी ने कथित तौर पर दुर्गा माता की प्रतिमा पर रखा चांदी का मुकुट और मंदिर की पीतल की घंटी चुराई और वहां से निकल गया। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर शांति नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी श्रवण खाकरे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल हुड़केश्वर क्षेत्र में रह रहा था।

Advertisement

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसने इससे पहले भी मंदिरों या अन्य स्थानों पर इसी तरह की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। वहीं, शहर में लगातार सामने आ रही मंदिर चोरी की घटनाओं को लेकर श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ गई है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.