Published On : Fri, Sep 25th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

जरीपटका में बीच चौक पर युवक की चाकू से हत्या

जिंजर मॉल के पास मटन मार्केट में वारदात; पुराने विवाद में खूनी संघर्ष, इलाज के दौरान मौत
Advertisement

Auto Draft

नागपुर: जरीपटका थाना क्षेत्र में जिंजर मॉल के पास मटन मार्केट परिसर में पुराने विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक 16 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आबिद उर्फ आबू रज्जाक शेख के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच मटन मार्केट परिसर में कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसी दौरान आरोपियों ने लुंबिनी नगर निवासी आबिद पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही जरीपटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल आबिद को उपचार के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, गंभीर चोटों के चलते उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवक की हत्या की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने घटनास्थल पर बंदोबस्त बढ़ाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में तीन नाबालिग संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस उनके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।

Advertisement

दो महीने पुराने विवाद से जुड़ी हत्या

प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले आबिद का पांचपावली क्षेत्र में रहने वाले कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। इसी विवाद को सुलझाने के बहाने आरोपियों ने कथित तौर पर आबिद को फोन कर जिंजर मॉल के पास बुलाया था। इसके बाद मटन मार्केट परिसर में विवाद बढ़ गया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।

पुलिस अब हिरासत में लिए गए नाबालिगों से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

इस मामले में DCP रमेश धुमाल, जोन-6, नागपुर शहर पुलिस द्वारा घटना को लेकर अधिक जानकारी दिए जाने की संभावना है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.