Published On : Wed, Nov 27th, 2019

स्टील अन्ड हार्डवेअर चेम्बर आफ विदर्भ का पारिवारीक दीपावली स्नेह-मिलन

Advertisement

नागपुर: विदर्भ के स्टील व हार्डवेअर व्यापारीयों की अग्रणी संस्था स्टील अॅन्ड हार्डवेअर चेम्बर आॅफ विदर्भ का पारिवारीक दिपावली स्नेह-मिलन एंव सरस्वती सन्मान समारोह अपोलो पाइप के विक्रेता मे. तिरूपती बालाली स्टील के तत्वध्यान में रविवार दि. 03.11.2019 को नैवद्यम इस्टोरीया, भारत नगर चौक, कलमना रोड, नागपुर मे संपन्न हुआ। समारोह में सर्वप्रथम चेम्बर के अध्यक्ष व वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई।

कार्यक्रम का संचालन करते हुये मनोज खेमानी ने उपस्थित सभी सदस्य परिजनों का अभिवादन किया। दीपावली स्नेह-मिलन के अवसर पर चेम्बर के अध्यक्ष राजेश लखोटीया ने सभी सदस्यों को दीपावली और नुतन वर्ष की शुभकामनांए दी। इस अवसर पर चेम्बर के तत्कालिन पुर्व अध्यक्ष दिपेन के. अग्रवाल का पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत किया गया, तद्पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों को उन्होने संबोधन किया एंव नव वर्ष की हार्दिक शुभेच्छा व्यक्त की। इस समारोह अंतर्गत चेम्बर सदस्यों के 19 प्रतिभाशाली बच्चो का रजतपदक और
प्रशस्तिपत्र देकर सन्मान किया गया तथा चेम्बर परीवार मे जिन दंम्पती सदस्यों के विवाह की रजत जयंती पूर्ण हुई है एैसे 3 सन्माननीय दंम्पती व जिनकी आयु 65 वर्ष हुई एैसे 3 सदस्य का सत्कार किया गया। दीपावली स्नेह-मिलन के अवसर पर चेम्बर सदस्य परीवार द्वारा सुमधुर सुगम संगित की प्रस्तुती की गई व हाउजी का आयोजन किया गया। सभी सदस्यो ने एंव छोटे बडे बच्चो ने कार्यक्रम का भरपुर आनंद लिया।

मनोज पचेसीया ने सभी वरिष्ठ सदस्यों, विशेष उपस्थित महानुभावों एंवम उपस्थित सभी सदस्य परिवार जनो का आभार मानते हुये कार्यक्रम को विराम दिया। समारोह में चेम्बर के वरिष्ठ सदस्य प्रफुल्लभाई दोषी, रामस्वरूपजी सारडा, प्यारेलालजी अग्रवाल, नन्दकिशोरजी सारडा, ओमप्रकाष पी अग्रवाल, संजय पी. अग्रवाल एंवम अॅपोलो पाईप के सुमित अग्रवाल, तिरूपती बालाजी स्टील के संचालक पवन अग्रवाल, एनव्हीसीसी के अध्यक्ष आश्विनजी मेहाडीया, उपाध्यक्ष संजय के. अग्रवाल, विदर्भ टॅक्सपेयर एसोसिएशन के पुर्वअध्यक्ष जे. पी. शर्मा, नागपुर चेम्बर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष विष्णुजी पचेरीवाला एंव अन्य सदस्य परीवार बडी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.