Published On : Wed, Nov 27th, 2019

अजनी जीआरपी के ऑफिस के पास लगे कचरे के ढेर से कर्मचारी परेशान

Advertisement

नागपुर– जहां एक ओर देश में स्वच्छता अभियान की मुहीम चल रही है. जिसमें नेता, अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल होकर इसमें योगदान दे रहे है तो वही दूसरी ओर अजनी रेल्वे स्टेशन स्थित जीआरपी पुलिस चौकी के पास कचरे का ढेर लग रहा है. कचरा जमा होने के कारण पुलिस कर्मियों को काम करने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. करीब दो महीनो से यहां कचरा डाला जा रहा है.

जिसके कारण मच्छर और बदबू से पुलिस कर्मी परेशान हो रहे है. जानकारी के अनुसार बार बार कचरा न डालने के निवेदन के बावजूद स्टेशन प्रबंधक सुन नहीं रहे है. इन परेशानियों के बावजूद पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही है.

इस बारे अजनी जीआरपी के हेड कांस्टेबल पांडे ने जानकारी देते हुए बताया की एक महीने पहले एसपी सर के मार्फ़त शिकायत की गई थी. लेकिन अब तक रेलवे स्टेशन द्वारा कार्रवाई नहीं की गई है. करीब 2 महीनो से कचरा डाला जा रहा है. उन्होंने बताया की यहांपर 3 कर्मी काम करते है. कचरे के बिच हमें काम करना पड़ता है. कचरे के कारण काफी मच्छर काफी हो गए है. रोजाना मॉस्क्वीटो कॉइल लगाकर काम कर रहे है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.