Published On : Mon, Dec 31st, 2018

रविवार को वुमेन हॉकी टूर्नामेंट में खेले गए मैच में एरम, कोलकाता, नागपुर एकाडेमी की टीम जीती

Advertisement

नागपुर: नागपुर डिस्ट्रिक्ट इंडोर 6A तीसरा वुमेन हॉकी टूर्नामेंट ऐरम हॉकी में रविवार को हरियाणा और इटारसी के बीच खेला गया जो ड्रॉ हुआ. इटारसी टीम की अनिशा ने एक गोल किया. उसके कुछ देर बाद हरियाणा की विनीता ने एक गोल कर दिया.

एरम नागपुर और इरा इंटरनेशनल बुटीबोरी के बीच हुए मैच में एरम ने 3-0 से मैच जीता. तीसरा मैच कोलकाता और बड़वानी धा के बीच खेला गया. जिसमें कोलकाता ने 3-1 से जीत दर्ज की. इसके बाद गुजरात और नागपुर एकाडेमी के बीच मैच खेला गया.

जिसमें नागपुर एकाडेमी ने 3-2 से जीत दर्ज की. इलाहाबाद और आरिफनगर भोपाल टीम के बीच खेले गए मुकाबले में आरिफनगर ने 3-0 से मैच जीत लिया. भोपाल और दिल्ली के बीच खेले गए मैच में भोपाल ने 4-1 से जीत दर्ज की.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.