Published On : Mon, Dec 31st, 2018

आरपीएफ की टीम की बड़ी कार्रवाई: 30 लाख 44 हजार रुपये के सोने और हीरे के आभूषणो के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा

Advertisement

आयकर विभाग के किया हवाले

नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक व्यक्ति को 30 लाख 44 हजार रुपए के सोने और हीरे के आभूषणों के साथ पकड़ा है. सम्बंधित व्यक्ति को आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग के हवाले किया गया है.

जानकारी के अनुसार रविवार को महिला प्रधान आरक्षक उषा तिग्गा तथा आरक्षक विकास शर्मा, महिला आरक्षक सुषमा ढोमने द्वारा नागपुर स्टेशन पर गश्त के दौरान प्लेटफार्म नंबर 3 इटारसी छोर के फुट ओवर ब्रिज के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैग के साथ पाया गया. उससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दिनेश कुमार मिश्रा बताया और नागपुर इतवारी का निवासी बताया. बैग के संबंध मे पूछताछ मे उसने बैग मे सोने के तथा हीरे के आभूषण की जानकारी दी.

उस व्यक्ति को आरपीएफ थाना लाकर आगे की जांच के लिए उप निरीक्षक विद्याधर यादव के सामने पेश किया. उप निरीक्षक विद्याधर यादव द्वारा उस व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने बताया कि, उसके पास के बैग मे रखे सोने के तथा हीरे के आभूषण खंडेलवाल लॉजिस्टिक कूरियर कंपनी मुंबई द्वारा प्लेटफार्म नं. 03 पर आई ट्रेन नं. 12809 मुंबई मेल से नागपुर भेजा गया है. बतौर कूरियर कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर उसने इसे ट्रेन से प्राप्त किया है. उसके पास इस आभूषण के संबंध मे कोई भी रसीद या संबन्धित कागजात नहीं है जो शायद इस बॉक्स में हो सकते हैं.

Advertisement

इसके बाद निरीक्षक नागपुर वी.एन.वानखेडे द्वारा वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त तथा आयकर विभाग नागपुर को सूचित किया गया. कुछ देर बाद आयकर विभाग नागपुर के निरीक्षक सुमित सिन्हा स्टाफ के साथ आरपीएफ थाना नागपुर उपस्थित हुए. जांच करने पर सोने के तथा हीरे के आभूषण पाए गए तथा कुछ आभूषण की रसीद पाई गई. जिसकी अंदाजन कीमत 30 लाख 44 हजार रुपए आंकी गई. जिसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उप निदेशक आयकर विभाग नागपुर के हवाले किया गया है. सोने तथा हीरे के आभूषण की जाँच आयकर विभाग नागपुर द्वारा जारी है. पकड़े गए व्यक्ति को इससे पहले भी आरपीएफ व्दारा पकड़कर आयकर विभाग को सौंपा गया था.

इस वर्ष 2018 में अभी तक गोल्ड, डायमंड, बेस किंमती स्टोन की 05 केसेस पकड़े गए हैं, जिसकी कुल किंमत 2.06 करोड़ आंकी गई है. यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ ज्योति कुमार सतीजा के मार्गदर्शन में की गई.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.