Published On : Thu, Apr 9th, 2015

मौदा : परीक्षा के समय पर शिक्षकों को लगाया बी.एल.ओ. के काम में

Advertisement


वोटिंग कार्ड और आधार कार्ड होगा एक

Voter-id-&-adhar-card
मौदा (नागपुर)। सभी स्कूल और महाविद्याल में परीक्षा शुरू है. जिससे शिक्षक पेपर की जांच और अंतिम सत्र का परिणाम तैयार करने में व्यस्त रहते है. अप्रैल और मई महीने में शिक्षकों को शैक्षणिक काम का बोझ रहता है. लेकिन इस समय चुनाव विभाग ने राष्ट्रीय मतदार सूची शुद्धिकरण और प्रमाणीकरण कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है.

इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश मतदारों के फोटो मतदार पहचान पत्र की जानकारी और युआयडीएआय के आधार कार्ड की जानकारी प्रमाणित करना है. इस कार्यक्रम के अंतर्गत 12 अप्रैल, 17 मई, 21 जून और 12 जुलाई इस रविवार के दिनों में विशेष अभियान चलाया जाएगा. खुद मतदार सूची दुरुस्त करना, डबल नाम हटाना, मतदार सूची की गलतिया सही करना, नए मतदार दर्ज करना यह काम करने होगे. नागरिकों को स्वइच्छा से मतदार केंद्र पर संबंधित मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारी से संपर्क करके आधार क्रमांक संलग्न करना है.

Gold Rate
Feb20 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

साल भर स्कूल में अध्ययन-अध्यापन करने वाले शिक्षकों को शासन ऐसे अन्य कामों में व्यस्त करता है. परीक्षा और निकाल के काम में व्यस्त शिक्षकों को फिरसे मतदार सूची के काम में लगाया गया. जिससे सभी शिक्षकों ने नाराजगी व्यक्त की है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement