Published On : Sat, Dec 6th, 2014

गड़चिरोली : काली-पीली पेड़ से टकरायी, 7 घायल

Advertisement


गड़चिरोली।
प्रवासियों को ले जाती काली-पीली टैक्सी के पेड़ से टकरा जाने से 7 लोग घायल हो गए. यह घटना 5 दिसंबर को शाम साढ़े 5 बजे के दरम्यान गड़चिरोली-धानोरा मार्ग स्थित मेंढाटोला गाँव के पास हुई. घायलों को धानोरा के ग्रामीण अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गड़चिरोली से धानोरा जा रहे काली-पीली क्र. एम.एच. 33 एम 5025 टैक्सी धानारो से 3 किलोमीटर की दूरी पर मेंढाटोला गाँव के पास असंतुलित होकर पेड़ से जा टकरायी. इस भीषण भिड़ंत में 7 लोग गंभीर घायल हो गए. घायलों में भास्कर उसेंडी (30), मोहली, वेंकटेश लक्ष्मण पदा (45), मोहली, आबाजी मोहुर्ले (45), लेखा, लक्ष्मण आतला (25), मोहगाँव, अस्मिया कोवा (40), कोहानटोला, मंगला नरोटे (50) पवनी, गंभीर घायल एम.डी. सावले (50) सीआरपीएफ का जवान हैं. सभी को तत्काल धानोरा स्थित ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

File Pic

File Pic

Advertisement
Advertisement

Gold Rate
04 Aug 2025
Gold 24 KT ₹ 1,00,300 /-
Gold 22 KT ₹ 93,300/-
Silver/Kg ₹ 1,12,100/-
Platinum ₹ 46,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above