Published On : Wed, Jan 17th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

Tata Punch EV: टाटा ने लॉन्च की चौथी इलेक्ट्रिक कार, 421Km की रेंज और कीमत है इतनी

Advertisement

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने आज अपनी चौथी इलेक्ट्रिक कार Tata PUNCH ev को लॉन्च कर दिया है. दो अलग-अलग बैटरी पैक और दो भिन्न ड्राइविंग पावरट्रेन के साथ आने वाली इस इलेक्ट्रिक SUV को लेकर कंपनी का दावा है कि ये देश की सबसे सुरक्षित (Safest EV) इलेक्ट्रिक कार है. आकर्षक लुक और दमदार बैटरी पैक से सजी Tata Punch EV की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये तय की गई है जो कि टॉप वेरिएंट के लिए 14.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

इसकी आधिकारिक बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है. इच्छुक ग्राहक इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं. कंपनी ने आज से इसकी टेस्ट ड्राइव शुरू कर दी है, और इसकी डिलीवरी 22 जनवरी 2024 से शुरू की जाएगी.

टाटा मोटर्स ने इसे नए प्योर EV ऑर्किटेक्चर (acti.ev) पर तैयार किया है, ये नया ऑर्किटेक्चर कई मायनो में बेहद ही ख़ास है. इसमें मल्टीपल बैटरी पैक और ड्राइविंग रेंज की सुविधा मिलेगी. Punch EV की बात करें तो ये एसयूवी लांग रेंज और स्टैंडर्ड रेंज वेरिएंट में पेश किया है, इसमें लांग रेंज वेरिएंट में 3 ट्रिम और स्टैंडर्ड रेंज वेरिएंट में 5 ट्रिम शामिल हैं. कंपनी इस एसयूवी के साथ 3.3 kW की क्षमता का वॉलबॉक्स चार्जर दे रही है. ये एसयूवी सनरूफ और बिना सनरूफ दोनों ऑप्शन के साथ आती है.

जहां तक नई PUNCH EV के लुक और डिज़ाइन की बात है तो ये काफी हद तक अपने ICE मॉडल जैसी ही दिखती है. लेकिन कंपनी ने इसके फ्रंट में एंड टू एंड LED लाइट्स दी गई है. ये एसयूवी अलग-अलग वेरिएंट्स में एक स्पेशल सिग्नेचर कलर के साथ आ रही है. इसमें 16 इंच का अलॉय व्हील दिया गया है, जो कि इसके साइड प्रोफाइल को बेहतर बनाता है.

Advertisement

पावरट्रेन और रेंज: कंपनी ने Tata Punch EV को दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ पेश किया है, इसका 25kWh बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर तक का रेंज देता है, जबकि लांग रेंज वर्जन में कंपनी ने 35kWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया है जो कि सिंगल चार्ज में 421 किलोमीटर तक का रेंज देती है.

इसका लांग रेंज वर्जन 90kW का पावर और 190Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि छोटे मोटर से लैस लोअर वर्जन 60kW की पावर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. अलग-अलग वेरिएंट्स के ख़ास फीचर्स: Smart वेरिएंट में कंपनी ने एलईडी हेडलैम्प्स, स्मार्ट डिजिटल DRL, मल्टी-मोड रीजेन इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और 6 एयरबैग दिए हैं.

Adventure वेरिएंट में स्मार्ट के अलावा कॉर्नरिंग के साथ फ्रंट फॉग लैंप, हरमन के 17.78 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोहोल्ड के साथ ईपीबी (केवल लांग रेंज), ज्वेल्ड कंट्रोल नॉब (केवल लांग रेंज) और सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Empowered वेरिएंट में 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील, AQI डिस्प्ले के साथ एयर प्यूरिफायर, ऑटो फोल्ड ORVM, 17.78 सेमी डिजिटल डिस्प्ले, SOS फंक्शन, 26.03 सेमी इंफोटेंमेंट सिस्टम, डुअल टोन बॉडी.

Empowered+ वेरिएंट में लैदर सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, Arcade.ev ऐप सूट, वायरलेस फोन चार्जर और 26.03 सेमी का डिजिटल कॉकपिट.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.