Published On : Wed, Mar 1st, 2017

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लेखक तारक मेहता नहीं रहे

Advertisement

लोकप्रिय हास्य लेखक तारक मेहता का निधन हो गया। तारक मेहता के निधन की बात सुनकर उनके चाहने वाले स्तब्ध हो गए हैं। वे 87 वर्ष की आयु के थे। अहमदाबाद में उनका निधन हुआ।

तारक मेहता को मुख्यतः “दुनिया ने ओंधा चश्मा” नामक गुजराती भाषा में एक लेख लिखने के कारण जाने जाते हैं। वें कई प्रकार के हास्य कहानी आदि का गुजराती में अनुवाद कर चुके है।

2008 में असित कुमार मोदी ने उनके लेख “दुनिया ने ओंधा चश्मा” की कहानी पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा बनाया, जो सब टीवी पर प्रसारित होता है। इस कहानी में एक तारक मेहता का भी किरदार लेखक और कॉमेडियन शैलेश लोधा निभा रहे हैं। यह हास्य टेलिविजन धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा आज घर-घर में लोकप्रिय है।

Gold Rate
20 dec 2025
Gold 24 KT ₹ 1,32,200/-
Gold 22 KT ₹ 1,22,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,03,400/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

तारक मेहता के निधन की जानकारी मिलते ही उनके चाहने वाले गमगीन हो गए। इन लोगों ने श्रद्धाभाव से तारक मेहता का स्मरण किया। उल्लेखनीय है कि तारक मेहता को वर्ष 2015 में पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित किया गया था।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement