Published On : Fri, Dec 21st, 2018

तैमूर अली खान हुए 2 साल के, मम्मी-पापा संग साउथ अफ्रीका में कर रहे हैं मस्ती

Advertisement

हैदराबाद: सैफीना के क्यूट लाडले तैमूर अली खान आज 2 साल के हो गए है. तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 में हुआ था. तैमूर बेशक अभी दो साल के ही हुए हैं लेकिन लोकप्रियता के मामले में वह बॉलीवुड के किसी भी सितारे से कम नहीं है.

तैमूर इस वक्त अपने मम्मी पापा संग साउथ अफ्रीका में हैं. जहां से उनकी ढेरों तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं.

तैमूर अपने जन्म के वक्त से ही सुर्खियों में बने हुए हैं. जब उनका जन्म हुआ था, तब तैमूर अपने नाम को लेकर विवादों में आए थे. इसी के साथ जहां बीते दिनों मार्केट में तैमूर के जैसी एक डॉल आने की खबरें थीं तो वहीं उनपर फिल्म बनने की खबरें भी सुर्खियों में रहीं.

बता दें कि तैमूर के मम्मी पापा ने उनके बर्थडे से एक हफ्ते पहले ही तैमूर के क्यूट फ्रेंड्स के लिए एक प्री-बर्थडे पार्टी रखी थी. जिसमें तुषार कपूर के बेटे और रणविजय सिंघा की बेटी कायनात समेत कई स्टार किड्स नज़र आए थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.