Published On : Fri, Dec 21st, 2018

MTV शो फेम दानिश जेहन की सड़क हादसे में मौत, 21 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्ली : एमटीवी के रियलिटी शो ऐक ऑफ स्पेस में नजर आ चुके कंटेस्टेंट दानिश जेहन की एक सड़क हादसे में मौत हो गई. सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर यूट्यूबर दानिश जेहन की मौत से टीवी इंडस्ट्री में शोक छाया हुआ है. प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने दानिश की मौत पर दुख जताया है. 21 साल की उम्र ने सोशल मीडिया और टीवी पर अपनी अच्छी पहचान बनाई थी. मुंबई की एक मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखने वाले दानिश की अब बस यादें ही बची हैं.

सोशल मीडिया पर दानिश के फैंस और इंडस्ट्री के लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. बिग बॉस 11 के एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दानिश के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘दानिश तू हमेशा जेहन में रहेगा.’

Gold Rate
May 30- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 157,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,46,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,65,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बता दें कि दानिश एक शादी अटेंड कर मुंबई लौट रहे थे, जहां वाशी के पास उनकी कार का एक्सिडेंट हो गया. सोशल मीडिया पर के इंस्टाग्राम पेज पर दानिश के 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges