Published On : Fri, Feb 13th, 2015

भद्रावती : स्वच्छता अभियान, गीतगायन, जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन

Advertisement


परिवर्तन कला महासंघ का अभियान

भद्रावती (चंद्रपुर)। राजे छत्रपती शिवाजी महाराज, संत शिरोमणी रविदास महाराज, कर्मयोगी संत गाडगे बाबा जयंती के अवसर पर शहर में स्वच्छता अभियान, गीत गायन तथा विविध कलाओं के माध्यम से जनजागृति पर कार्यक्रम का आयोजन 22 फरवरी को स्थानिय हुतात्मा स्मारक के परिसर में किया गया है. दिनभर चलने वाले इस अभियान का आयोजन परिवर्तन कला महासंघ, मुंबई के भद्रावती शाखा ने किया.

तीन सत्र में होने वाले अभियान के पूर्व सत्र में डा. बाबासाहब आंबेडकर के पुतले के परिसर से गंगाराम वार्ड मार्ग, भद्रनाग मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा. इस सत्र में नगराध्यक्ष अनिल धानोरकर, चंद्रकांत गुंडावार, जगन्ननाथ गावंडे उपस्थित रहेंगे. दूसरे सत्र में मार्गदर्शन और सत्कार समारोह होगा. समारोह के उद्घाटक विधायक बालु धानोरकर वहीं इस दौरान अध्यक्ष श्रीधर पदमावार, मार्गदर्शक ना.गो. थूटे, एड. भूपेंद्र रायपूरे, जगन्नाथ गावंडे, तहसीलदार सचिव कुमावत, बापूराव टोंगे, आदि उपस्थित रहेंगे. तीसरे सत्र में दिशा परिवर्तन का गीत गायन तथा विविध कलाओं का प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम होगा. इस कार्यक्रम के निरीक्षक रमेश खातेखेड़े होगे.

इस कार्यक्रम में अधिक संख्या में सहभागी होने का आवाहन आयोजकों ने किया है. आयोजक समिति में संघटक अध्यक्ष पवन गौरकार, अध्यक्ष सुरेश कोल्हे, सचिव आनंद भगत, कार्याध्यक्ष क्षितीज शिवरकर, उपाध्यक्ष वसंत रंगारी, आदि का समावेश है.
Swachha Bharat Logo

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.