Published On : Fri, Feb 13th, 2015

मौदा : जनता विद्यालय में सामूहिक महासरस्वती पूजन संपन्न

Advertisement

Sarsawati pujan
मौदा (नागपुर)। जनता विद्यालय व कनिष्ट महाविद्यालय मौदा के प्रभात शाखा के 800 विद्यार्थीयों का सामूहिक महासरस्वती पूजन का कार्यक्रम शुक्रवार 13 फ़रवरी को संपन्न हुआ.

इस कार्यक्रम के अध्यक्ष स्थान पर उपमुख्याध्यापक युवराज बेहरे, प्रमुख अतिथि के रूप में उपप्राचार्य साहेबराव कांदे, पी.डी. कोरडे, एस.डी. डोमेवाले, संस्था कोषाध्यक्ष विठ्ठलराव फंदी, नागेश मोहारे, तीर्थमाला गजभिये उपस्थित थे.

सर्व प्रथम मान्यवरों के हांथों सरस्वती माता की प्रतिमा व तुकड़ोजी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण करके पूजन किया गया. संगीत शिक्षक सी.जी. पिंपलघरे व पराग हिमजे के हार्मोनिअम व तबला संगीत पर   सभी 800 विद्यार्थियों ने सामूहिक सरस्वती गीत गायन किया.

कार्यक्रम के बाद सभी विद्यार्थी व शिक्षको ने सामूहिक सहभोजन का आस्वाद लिया. कार्यक्रम की सफ़लता के लिए कार्यक्रम के संयोजन प्रकाश साखरे, गणेश रावते, विनोद कनोजे, एकनाथ कापगाते, दिलीप इंगोले, सचिन मोरय्या, शरद आमधरे, सचिन कन्नाके, सुरेश वैरागड़े शैलेंद्र सादतकार आदि ने प्रयास किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.