Published On : Sat, May 23rd, 2020

हवाई सेवा पर नया सस्पेंस, महाराष्ट्र सरकार ने फ्लाइट शुरू करने पर अभी नहीं लिया फैसला

Advertisement

कोरोना वायरस के संकट के कारण देश में लॉकडाउन लागू है. इस बीच देश में 25 मई से घरेलू उड़ानों को इजाजत दी गई है. वहीं अब महाराष्ट्र सरकार ने भी घरेलू उड़ानों की अनुमति दे दी है.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक अन्य राज्यों की तरह महाराष्ट्र ने घरेलू नागरिक उड्डयन परिचालन को राज्य और राज्य से बाहर के लिए अनुमति दे दी है. निर्णय को अंतिम रूप देने से पहले राज्यों से विचार-विमर्श किया गया. यह देखते हुए कि बुकिंग शुरू हो गई है और यात्री सोमवार से उड़ान भरने के लिए तैयार हैं, ऐसे में इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है.

वहीं महाराष्ट्र सरकार के सूत्रों का कहना है कि राज्य ने उड़ानों के लिए सैद्धांतिक तौर पर इजाजत दी गई है. हालांकि परिचालन के लिए कोई तारीख के बारे में कोई परामर्श नहीं दिया गया. महाराष्ट्र से फ्लाइट्स के लिए अभी तारीख के बारे में तय किया जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक राज्य को यह तय करने के लिए समय की जरूरत है क्योंकि एयरपोर्ट के बाहर मेडिकल संबंधी जरूरत की जिम्मेदारी सरकार की बनती है. केंद्र ने मनमाने तरीके से उड़ान संचालन की शुरुआत की तारीख घोषित की है. राज्यों और केंद्र के बीच ज्यादा समन्वय की जरूरत है.

Advertisement

पॉलिसी में बदलाव नहीं

सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार उड़ान संचालन के लिए लॉकडाउन प्रोटोकॉल बदलने से पहले केंद्र के साथ चर्चा की प्रतीक्षा करेगी. वहीं राज्य सरकार का कहना है कि लॉकडाउन से जुड़ी पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सोमवार से ही फ्लाइट्स शुरू की जाएंगी, इसको लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.