Published On : Sat, May 23rd, 2020

Salman के साथ ‘Ready’ में काम कर चुके ‘छोटे अमर चौधरी’ नहीं रहे, 27 साल की उम्र में हुआ निधन

Advertisement

नई दिल्ली: एक्टर मोहित बघेल (Mohit Baghel), जिन्होंने कॉमेडी शो ‘छोटे मियां’ के साथ शोबिज में अपने करियर की शुरुआत की थी, कैंसर के कारण उनका निधन हो गया है. वह अभी महज 27 साल के ही थे. इस खबर की पुष्टि कॉमेडी सर्कस के लेखक और निर्देशक और ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के निर्देशक राज शांडिल्य (Raaj Shaandilyaa) ने की है. राज के इस ट्वीट के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है.

राज शांडिल्य ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मोहित मेरे भाई इतनी जल्दी क्या थी जाने की? मैंने तुझसे कहा था देख तेरे लिए सारी इंडस्ट्री रुक गई है, जल्दी से ठीक होके आजा उसके बाद ही सब काम शुरू करेंगे, तू बहुत अच्छी एक्टिंग करता है, इसलिए अगली फिल्म के सेट पे तेरा इंतजार करूंगा…और तुझे आना ही पड़ेगा. ॐ साई राम #cancer RIP.’ वहीं, गुरप्रीत कौर चड्ढा ने भी एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरे सपनों में भी कभी नहीं सोचा था कि हम आपको इतनी जल्दी खो देंगे, एक अभिनेता जिसने #Ready फिल्म में अपने अद्भुत अभिनय कौशल को दिखाया.’

कम समय में बना ली अपनी पहचान

मोहित बघेल के हुए अचानक निधन से हर कोई सदमे में है. बता दें, मोहित से छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी पहचान बहुत ही कम समय में बना ली थी. यहां तक कि वह सलमान खान के साथ फिल्म ‘रेडी’ में भी स्क्रीन शेयर कर चुके थे. मोहित ने ‘रेडी’ में छोटे अमर चौधरी का दमदार किरदार निभाया था.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.