Published On : Thu, Oct 8th, 2020

पैसे देकर TRP खरीदता है रिपब्लिक टीवी, मुंबई पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Advertisement

मुंबई पुलिस ने आज गुरुवार को फॉल्स टीआरपी रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए कहा कि रिपब्लिक टीवी समेत 3 चैनल पैसे देकर टीआरपी खरीदते थे. इन चैनलों की जांच की जा रही है. जबकि टीआरपी के जोड़-तोड़ के मामले में अब तक 2 गिरफ्तारी भी हुई है.

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस के खिलाफ प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा था. फॉल्स टीआरपी का रैकेट चल रहा था. पैसा देकर फॉल्स टीआरपी कराया जाता था. पुलिस के खिलाफ कई तरह का एजेंडा चलाया जा रहा था. मुंबई पुलिस ने टीआरपी रैकेट के भंडाफोड़ का दावा करते हुए 2 की गिरफ्तारी की है.

Gold Rate
Apr 15 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,56,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मुंबई पुलिस ने बताया कि हमें ऐसी सूचना मिली कि पुलिस के खिलाफ फेक प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा है. फॉल्स टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स) को लेकर क्राइम ब्रांच ने एक नए रैकेट का फंडाफोड़ किया है.

कमिश्नर ने बताया कि 30 से 40 हजार करोड़ रुपये के विज्ञापन टीवी इंडस्ट्री में आते हैं, और टीआरपी के आधार पर ही विज्ञापन के रेट तय किए जाते हैं. इसकी मॉनिटरिंग करने के लिए एक संस्था है BARC. BARC ने इन बैरोमीटर की निगरानी के लिए एक करार किया है.

पुलिस ने बताया कि हंसा नाम की कंपनी के कुछ पूर्व कर्मचारी कुछ चैनलों के साथ इस डेटा से छेड़छाड़ कर रहे थे. वे डेटा में हेरफेर करने में संलिप्त थे. वे कुछ घरों में कुछ चैनलों को रखने के लिए कहते थे भले ही वे घर पर न हों. पुलिस के अनुसार, कुछ मामलों में यह भी पाया गया कि अशिक्षित घरों को अंग्रेजी चैनल देखने के लिए कहा गया था.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement