Published On : Tue, Oct 30th, 2018

‘Kedarnath’ का पोस्टर रिलीज, पिट्ठू की भूमिका में नजर आए सुशांत सिंह राजपूत

Advertisement

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान स्टारर केदारनाथ का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. पोस्टर अपने आप में काफी दिलचस्प है. इसमें सुशांत सिंह राजपूत सारा अली खान को अपनी पीठ पर लिए नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर को सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. यह फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होगी, वहीं इसका टीजर भी जल्द रिलीज होगा.

डायरेक्‍टर अभिषेक कपूर की इस फिल्म में सुशांत सिंह एक पिट्ठू की भूमिका निभा रहे हैं. पिट्ठू पहाड़ी रास्‍तों पर लोगों को एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान तक पहुंचाने का काम करते हैं. इस फिल्म को रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. केदारनाथ उत्तराखंड की वही जगह है जहां 2013 में आई भयानक बाढ़ ने तबाही मचाई थी. फिल्म की शूटिंग को भी रीयल लोकेशन यानी उत्तराखंड में ही शूट किया गया है.

Gold Rate
Sept 08,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सारा अली खान की बात करें तो पहले कहा जा रहा था कि वे रोहित शेट्टी की सिंबा से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी. इसके बाद खबर आई कि डेट की समस्या को लेकर वे केदारनाथ से ही अपना फिल्मी करियर शुरू करेंगी. रोहित शेट्टी की सिंबा में सारा अली खान के साथ रणवीर सिंह भी नजर आएंगे. सिंबा साल के आखिर में 28 दिसंबर को रिलीज होगी.

Credit: India.com

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.