Published On : Tue, Oct 30th, 2018

VIDEO: देसी गर्ल का पार्टी में जोरदार डांस, साथ में सास और मां ने भी लगाए ठुमके

Advertisement

नई दिल्ली: निक जोनस के साथ शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में अपने करीबियों के साथ जश्न मनाया. उन्होंने न्यूयॉर्क सिटी में टिफनी के ब्लू बॉक्स कैफे में करीबी दोस्तों के साथ पार्टी की. यह पार्टी होने वाली दुल्हन की सहेलियों मुबिना रत्तनसे और अंजुला अचारिया ने दी थी. जश्न में निक जोनस का भाई केविन जोनस, उसकी पत्नी डेनियल जोनस और उनकी बेटी अलेना भी शामिल हुए. उनके अलावा प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और सास डेनिस भी थिरकती हुई नजर आईं.

इस ब्राइडल शावर पार्टी में आइवरी मारचेसा ड्रेस में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. वह सिल्वर रंग के बैलून्स के बगल में खड़ी दिखाई दीं, जिस पर लिखा था, ‘ब्राइड’ (दुल्हन). आप देखें डांस वीडियो…


प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. व्बॉयफ्रेंड निक जोनास से सगाई के बाद से देसी गर्ल की शादी का इंतजार किया जा रहा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और निक की शादी 2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में होगी. उनका शादी की रस्में 30 नवंबर से ही शुरू हो गई हैं.

दरअसल, फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोधपुर के भव्य उम्मेद भवन पैलेस और मेहरानगढ़ फोर्ट में शादी करने की प्लानिंग बना रही हैं. शादी की खरीदारी करने और यहां मेहरानगढ़ और उम्मेद भवन में शादी कार्यक्रम को लेकर वह अपने मंगेतर निक जोनस के साथ अक्टूबर के पहले हफ्ते में जोधपुर गई थीं.

इससे पहले भी करवा चौथ के मौके पर प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फोटो भी शेयर किया है जिससे पता चलता है कि वह निक को मिस कर रही हैं.

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फोटो शेयर की है. जिसमें खिड़की के कांच पर बारिश की बूंदें पड़ी हुई हैं और इस तस्वीर पर एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘चांद छिपा बादल में.’ इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि करवा चौथ पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने मंगेतर निक जोनास के लिए व्रत रखा था. वह चांद के दीदार का भी इंतजार कर रही थीं.

Credit: Zee News

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.