Published On : Fri, Jan 30th, 2015

आलापल्ली : क्रीडा भारती की ओर से सूर्यनमस्कार

Advertisement

Suryanamaskar By krida bharti
आलापल्ली (गड़चिरोली)। क्रीडा भारती अहेरी जिले की ओर से आलापल्ली में क्रीडा संकुल मैदान पर सामुहिक सुर्यनमस्कार यज्ञ का आयोजन किया गया था. इसमें परिसर के स्कुल के हजारों विद्यार्थी शामिल हुए थे. कार्यक्रम के अध्यक्ष क्रीडा भारती के जिला अध्यक्ष प्रकाश घोडमारे, प्रमुख अतिथी जि.प. सदस्य विजया विठलानी, महावितरण के कार्यकारी अभियंता सोनकुसरे, आलापल्ली ग्रामसेवक व्ही पी. वेलादी, तंटा मुक्ति समिती अध्यक्ष सुरेश गट्टमवार, मंदा चव्हाण, मुख्याध्यापक सुब्बाराव आदि उपस्थित थे.

कार्यक्रम का प्रास्ताविक क्रीडा भारती के संतोष कनघरे ने किया. सूर्यनमस्कार और कसरत का महत्त्व सुभाष शेंडे ने छात्रों को बताया. सूर्यनमस्कार यह प्राचीन कसरत है. इसमें सभी शरीर की कसरत होती है. छात्रों के साथ नागरिकों ने स्वास्थ्य के लिए सूर्यनमस्कार करना आवश्यक है.

सूर्यनमस्कार का प्रात्यक्षिक जपराम लोनबले ने दिखाया. उसके बाद मंत्रों सहित हजारों विद्यार्थियों ने एकसाथ सूर्यनमस्कार किया. कार्यक्रम का संचालन मेने ने किया और आभार प्रदर्शन प्रवीण बुराण ने किया. इस दौरान क्रीडा भारती के अरुण खिररकर, बालू दुर्गे, और सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.