Published On : Fri, Jan 30th, 2015

अकोला : पुरानी रंजिश में पाइप से हमला; 1 गंभीर

Advertisement


सूरज गौहर सहित 4 आरोपी नामजद

अकोला। पुरानी रंजिश को लेकर पाइप से हमला करने की घटना बुधवार 11 बजे शहर के गीता नगर में हुई. इस मामले में जख्मी द्वारा दी गई रपट के आधार पर पुराना शहर पुलिस ने सूरज गौहर सहित 4 के खिलाफ धारा 324 के तहत अपराध दर्ज किया है. स्थानीय गीता नगर में रहनेवाले उमाकांत लक्ष्मणराव जाधव (47) ने थाने में दी रपट में बताया कि, बुधवार रात वह अपने घर पहुंचे. इस बीच उन्हें राजेश्वर किराणा के सामने सूरज गौहर और अन्य तीन लोग नजर आए, जिन्होंने यह कहते हुए उससे विवाद किया कि, उनके खिलाफ दाखिल कराए जानलेवा हमले के मामले को वापस लें. इस दौरान चारो ने पर उनपर पाइप से हमला किया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटे आर्इं. उमाकांत जाधव का शहर के एन निजी अस्पताल मे उपचार जारी हैं.

Representational pic

Representational pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.