Published On : Sat, Mar 10th, 2018

सुरेश भैयाजी जोशी 3 साल के लिए फिर से चुने गए RSS के सरकार्यवाह

Advertisement

Bhaiyyaji Joshi
नागपुर: नागपुर में शुरू हुई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में सुरेश भैय्याजी जोशी को एक बार फिर से सर्वसम्मति से सरकार्यवाह चुन लिया गया है, उनका कार्यकाल 3 वर्षों का होगा। सुरेश भैयाजी जोशी 2009 में प्रतिनिधिसभा से ही चुनकर आए थे। यह चौथी बार है जब भैयाजी जोशी इस पद पर चुने गए हैं। बता दें कि सरकार्यवाह आरएसएस में संघ प्रमुख (सरसंघचालक) के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्थान है।

संघ भाजपा की मातृ संस्था है और इस नाते वहां होने बदलावों को भाजपा की कार्यशैली और नेतृत्व से जोड़कर देखा जाता रहा है। भैयाजी के बाद दत्तात्रेय होसबोले तीसरे सबसे वरिष्ठ पदाधिकारी हैं। वैसे यह तय माना जा रहा है कि संघ में बदलाव हुआ तो विहिप जैसे दूसरे संगठनों में भी बदलाव होगा।

Advertisement

इससे पहले शुक्रवार तक कयास लगाए जा रहे थे कि नागपुर में शुरू हुई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में कुछ बदलाव हो सकते हैं। चुप्पी के बावजूद यह माना जा रहा था कि संघ के कामकाज को देखने वाले शीर्ष नेतृत्व सरकार्यवाह के पद पर नया चेहरा होगा। और नए चेहरे के रूप में सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होजबले को देखा जा रहा था।

नागपुर के हेडगेवार स्मारक समिति में शुक्रवार को शुरू हुई इस बैठक का उद्घाटन सरसंघचालक मोहन भागवत ने किया था। भैयाजी जोशी ने इस बैठक से पहले अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश की थी। अपने रिपोर्ट में उन्होंने हाल ही में देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रतिमाएं तोड़े जाने की घटनाओं की निंदा करते हुए कहा था कि समाज में आंतरिक संघर्ष सभी के लिए चिंता का विषय है। ऐसी घटनाए बिल्कुल ही निंदनीय हैं।

Advertisement
चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate #maharashtra

चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate...

दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident #newsupdate #news

दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident...

लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन महिलाएं मिलीं, लॉज का संचालक और गिरफ्तार..

लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन...

राजापेठ हादसे के बाद नागरिकों का फूटा गुस्सा #vidarbhanews #amravati #newsupdate #vidarbha

राजापेठ हादसे के बाद नागरिकों का फूटा गुस्सा #vidarbhanews #amravati #newsupdate #vidarbha

ATM में शातिर ठग का खेल! असली कार्ड रखा, दूसरा थमाया #NagpurNews #Crime #ATMFraud #ATMScam #news

ATM में शातिर ठग का खेल! असली कार्ड रखा, दूसरा थमाया #NagpurNews...

दूषित पानी से पांच दिनों में 45 लोग बीमार #vidarbhanews #gondia #newsupdate #vidarbha

दूषित पानी से पांच दिनों में 45 लोग बीमार #vidarbhanews #gondia #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges