Published On : Sat, Mar 10th, 2018

शब्द सुगंध ने मनाया होली मिलन

Advertisement

Shabd Sugandh's Holi Milan
नागपुर: विश्वनाथ राय बहुउद्देशीय संस्था ‘शब्द सुगंध’ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन श्री साईं सभागृह, शंकर नगर में किया गया। इस अवसर पर संस्था की अनेक महिलाएं व पदाधिकारीगण परिवारों के साथ शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस. एन विनोद, डाॅ. सागर खादीवाला थे। सभी का पुष्पगुच्छ से स्वागत व माता सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया। संस्था अध्यक्ष वसुंधरा राय ने प्रस्तावना रखते हुए सभी को गुलाल लगाकर व फूल देकर होली की शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात सभी सखियों ने ढोलक, मंजीरे की ताल पर होली के सुंदर गीतों को प्रस्तुत किया। ‘आज बिरज में होली रे रसिया…’, ‘कान्हा संग खेलों आज रंग रंगिली होली….’ गाकर होली की छंटा बिखेर दी। समारोह में सोनाली कापसे, संजीवनी, मंजू सिन्हा, युवराज चैधरी, विशाल नायडू, अशोक दारोकर ने लावनी व फिल्मी गीतों पर नृत्य भी प्रस्तुत किया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। समाजसेवी संगीता देशमुख का इस अवसर पर स्वागत किया गया। जरूरतमंद महिला वर्षा तुलसीदास को सिलाई मशीन का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष जे.पी शर्मा, सचिव जयमाला तिवारी, सहसचिव राम कुमारी, संयोजिका संगीता कुमार, इंदिरा किसलय, जस्सी दारोकर, सागर तिवारी, रंजना श्रीवास्तव, गीता डोलस, ऐशा चैटर्जी, आदिला खादीवाला, अल्पा तालाविया, आयुषी मिश्रा, अंजली दारोकर, रामकुमारी गुप्ता, शशि मिश्रा, विद्या दारोकर, रजनी अग्निहोत्री, गणेश गुप्ता, शागुफता, सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.